अब कैसी है वहां की स्थिति ?
इस महीने की शुरुआत में उत्तर-पूर्वी राज्य में आदिवासियों और बहुसंख्यक मेइती समुदाय के सदस्यों के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें अब तक 13,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं और कम से कम 54 लोग मारे गए हैं। हिंसाग्रस्त इलाकों से अब तक लगभग 23 हजार लोगों को निकालकर सैन्य छावनियों में लाया गया है। हिंसा के बाद से ही इंफाल में कर्फ्यू लगा हुआ है। राशन, सब्जी और अन्य मूलभूत चीजें महंगी हो गई हैं। फ्लाइट की टिकटों की दाम आसमान छू रहे हैं। इंफाल से कोलकाता की टिकट जो आम तौर पर 3 से 4 हजार होती है वो 13 से 15 हजार हो गई है।