NHSRCL Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन ने भर्ती भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नेशनल हाई स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) में सिविल इंजीनियर और मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो भी कैंडिडेट्स ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है वे नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट nhsrcl.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार नेशनल हाई स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड में 16 पदों पर रेगुलर (नॉन एग्जीक्यूटिव कैटेगरी पद) और 48 पदों पर कॉन्ट्रैक्ट (एग्जीक्यूटिव कैटेगरी पद) के आधार पर भर्ती निकली है। विभाग द्वारा रेगुलर पदों के अंतर्गत तकनीशियन और जूनियर इंजीनियर तथा कॉन्ट्रैक्ट पदों के अंतर्गत असिस्टेंट मैनेजर, और जूनियर मैनेजर के पदों पर भर्ती निकली है। कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए 31 मई 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं।