16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Manu Bhaker Marriage: शादी के सवाल से शरमाई इंटरनेशनल शूटर मनु भाकर, झज्जर की गौशाला में कामधेनु गाय की पूजा अर्चना

Manu Bhaker Marriage: पेरिस ओलंपिक 2024 में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद मनु भाकर लगातार सुर्खियों में हैं। झज्जर में शादी के सवालों पर मनु भाकर ने शर्माते हुए कहा, अभी मेरा फोकस सिर्फ खेल पर है।

2 min read
Google source verification

Manu Bhaker Marriage: पेरिस ओलंपिक 2024 में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद मनु भाकर लगातार सुर्खियों में हैं, और स्वदेश लौटने के बाद हर कोई उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहा है। इसके साथ ही वो कई इवेंट में हिस्सा ले रही हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया जा रहा है। इस बीच हरियाणा में उनके गृहनगर झज्जर से भी कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं। 22 वर्षीय मनु भाकर रविवार को अपने होमटाउन झज्जर पहुंचीं। इस दौरान जिला आयुक्त ने उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मानित किया। मनु ने गौशाला में कामधेनु गाय की परिवार सहित पूजा अर्चना की। साथ ही उन्हें सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि वो अगली बार गोल्ड जीतने के लिए और कड़ी मेहनत करेंगी।

परिवार और मेरी टीम ने हमेशा किया पूरा सपोर्ट

मनु ने कहा, पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतकर बहुत अच्छा लगा। उम्मीद तीसरे की भी थी लेकिन थोड़ी कसक रह गई। मैं आगे भी पूरी कोशिश करूंगी और गोल्ड भी टारगेट में रहे। शुरुआती दिनों में काफी मुश्किलें हुईं लेकिन परिवार और मेरी टीम ने हमेशा पूरा सपोर्ट किया। मैं सभी का धन्यवाद देना चाहूंगी। सरकार भी खिलाड़ियों की मदद करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है।

शादी के सवाल पर शरमा गईं मनु भाकर

शादी के सवालों पर मनु भाकर ने शर्माते हुए कहा, अभी मेरा फोकस सिर्फ खेल पर है। भविष्य में इसके बारे में सोचेंगे। फिलहाल तीन महीने का खेल से ब्रेक है। झज्जर जिला आयुक्त कैप्टन शक्ति सिंह भी इस मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हमारे देश की बेटी ने विदेश में हमारा मान बढ़ाया है। जिले झज्जर के लिए यह विशेष मौका है क्योंकि देश के पेरिस में कुल छह मेडल में तीन मेडल यहां के खिलाड़ियों ने जीते। अमन सहरावत ने भी मेडल जीतकर हमारा मान बढ़ाया है।

निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला

पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर ओलंपिक में निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। इसके अलावा, वह स्वतंत्रता के बाद खेलों के एक ही संस्करण में कई पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं। इसके साथ ही सरबजोत सिंह के साथ मिलकर शूटिंग में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय शूटिंग जोड़ी बनीं। कुल मिलाकर, यह निशानेबाजी में भारत का छठा ओलंपिक पदक था।

यह भी पढ़ें- Wedding Card: शख्स ने छपवाया ऐसा शादी का कार्ड, हंसते हंसते हो जाएंगे लोटपोट, Video हो रहा जबरदस्त वायरल

यह भी पढ़ें- Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस योजना में करें निवेश, हर महीने होगी 20,500 की कमाई, यहां जानिए पूरा कैलकुलेशन

यह भी पढ़ें- Satta Bazar: Exit Poll से पहले सट्टा बाजार ने कर दी Congress बल्ले बल्ले… जानिए BJP मिलेगी कितनी सीट?