24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत-अमेरिका वार्ता में नस्लीय टिप्पणियों पर बोले मार्को रुबियो- ‘हर देश में कुछ बेवकूफ लोग होते हैं’

अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने अमेरिका में भारतीयों पर नस्लीय टिप्पणियों पर कहा, 'दुनिया के हर देश में बेवकूफ लोग होते हैं।' उन्होंने भारतीय समुदाय की तारीफ कर इसे पूरे समाज की सोच मानने से इनकार किया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ankit Sai

May 24, 2026

S Jaishankar-Marco Rubio

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (ANI Photo)

S Jaishankar-Marco Rubio: नई दिल्ली में भारत-अमेरिका उच्च स्तरीय वार्ता के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) का एक बयान सुर्खियों में आ गया है। अमेरिका में भारतीयों पर हो रही नस्लीय टिप्पणियों के सवाल पर रुबियो ने कहा कि 'दुनिया के हर देश में बेवकूफ लोग होते हैं।' उन्होंने साफ किया कि कुछ लोगों की नकारात्मक सोच पूरे अमेरिकी समाज को नहीं दर्शाती। रुबियो ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें सबसे सफल और सम्मानित प्रवासियों में से एक बताया। दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार और आगामी क्वाड (Quad) बैठक से जुड़े रणनीतिक मुद्दों पर भी अहम चर्चा की।

प्रेस वार्ता में रुबियो का सीधा जवाब

विदेश मंत्री जयशंकर के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान जब एक सवाल भारतीयों के खिलाफ अमेरिका में हो रही नस्लीय टिप्पणियों पर पूछा गया, तो रुबियो ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा कि ऐसे मामलों को पूरी समाज की छवि नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि 'दुनिया के हर देश में बेवकूफ लोग होते हैं।' यह बयान तुरंत चर्चा में आ गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

'ऐसी घटनाएं पूरी समाज को नहीं दर्शाती'

विदेश मंत्री रुबियो ने आगे कहा कि दुनिया के हर देश में ऐसे लोग होते हैं जो गलत या अपमानजनक टिप्पणियां करते हैं। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं कि कुछ लोगों की सोच को पूरे देश की सोच मान लिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेते हैं, लेकिन अमेरिका एक खुला और स्वागत करने वाला देश है। रुबियो के मुताबिक, भारतीय-अमेरिकी समुदाय की सफलता और योगदान को कुछ लोगों की नकारात्मक टिप्पणियों से नहीं परखना चाहिए।

भारतीय समुदाय की जमकर तारीफ

मार्को रुबियो ने भारतीय मूल के लोगों की अमेरिका में भूमिका की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय व्यापार, तकनीक, चिकित्सा और सरकारी सेवाओं में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने इसे अमेरिका की सबसे सफल और सम्मानित प्रवासी समुदायों में से एक बताया। रुबियो ने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्तों को किसी छोटे समूह या नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों के आधार पर नहीं देखा जा सकता।

भारत-अमेरिका साझेदारी पर जोर

इस बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, तकनीक और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। रुबियो ने भारत-अमेरिका संबंधों को अमेरिका के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारियों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी सिर्फ क्षेत्रीय नहीं बल्कि वैश्विक महत्व रखती है। मार्को रुबियो भारत के दौरे पर हैं और उनके कार्यक्रम में क्वाड (Quad) विदेश मंत्रियों की बैठक भी शामिल है, जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया हिस्सा लेंगे। यह बैठक 26 मई को होने वाली है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग