
MCD elections : दिल्ली भाजपा ने जारी किया दूसरा वचन पत्र, नया क्या है जानें
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और निगम चुनाव घोषणापत्र समिति के संयोजक सतीश उपाध्याय ने शुक्रवार को एमसीडी चुनाव से पहले राष्ट्रीय राजधानी के झुग्गीवासियों के लिए एक और वचन पत्र जारी किया। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा विभिन्न माध्यमों से लोगों तक पहुंचकर घोषणापत्र के लिए सुझाव एकत्र कर रही है। आरडब्ल्यूए, व्यापार और औद्योगिक संगठनों, युवाओं और महिलाओं से संबंधित समूहों के अलावा, हम ग्रामीणों, स्वरोजगार करने वालों, निगम कर्मियों आदि से भी सीधा संवाद कर रहे हैं।
करीब 61,000 ने भेजे अपने सुझाव
अब तक राष्ट्रीय राजधानी के 61,000 से अधिक लोगों ने मंत्रालय के जारी वेबसाइट और व्हाट्सऐप नंबर के माध्यम से अपने सुझाव भेजे हैं। सतीश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा का नारा 'सबकी दिल्ली सबके सूरज' लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। जनता से मिले फीडबैक और पार्टी नेतृत्व के साथ चर्चा के आधार पर, हमें लगता है कि पार्टी को एक बार फिर निगम में सेवा करने का अवसर मिलेगा। चुनाव जीतने के बाद, सबसे पहले हम पेपरलेस होंगे, निगम की सभी सेवाओं को बेहतर तरीके से डिजिटाइज करेंगे।
दिल्ली नगर निगम का फोन ऐप लाने का वादा
31 मार्च 2023 तक हम दिल्ली नगर निगम का फोन ऐप लाएंगे, उसके जरिए जनता को घर बैठे निगम की सभी सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। माई एमसीडी एप के नाम से एप के शुरू होने के बाद आम आदमी को छोटे-मोटे कामों के लिए निगम के दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा।
भाजपा का दूसरा वचन पत्र
यह भाजपा का दूसरा वचन पत्र है। करीब एक हफ्ते पहले भगवा पार्टी (भाजपा) ने जहां झुग्गी वहां मकान योजना के तहत झुग्गीवासियों को घर देने का वादा करते हुए 'वचन पत्र' जारी किया था। एमसीडी चुनाव 6 दिसंबर को होने हैं और 250 सीटों के लिए परिणाम 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
Updated on:
18 Nov 2022 05:26 pm
Published on:
18 Nov 2022 05:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
