6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

PDP चीफ महबूबा मुफ्ती की महादेव पूजा पर बवाल, BJP ने बताया नौटंकी, मौलाना भी भड़के, देंखे Video

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती की महादेव पूजा पर नया बवाल खड़ा हो गया है। महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को पूंछ जिले के नवग्रह मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया था। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद उनकी पूजा पर सवाल हो रहे है। महबूबा मुफ़्ती के जलाभिषेक पर बीजेपी ने निशाना साधते हुए कहा कि यह पीडीपी की नौटंकी है। दूसरी ओर देवबंद के मौलाना असद कासमी ने कहा, “महबूबा ने जो किया वह सही नहीं है। वह इस्लाम के खिलाफ है।” मालूम हो कि महबूबा मुफ़्ती ने जिस नवग्रह मंदिर का दौरा किया, इसका निर्माण पीडीपी के पूर्व एमएलसी यशपाल शर्मा ने करवाया था। मंदिर के अन्दर यशपाल शर्मा की प्रतिमा भी लगाई गई है। देंखे महबूबा मुफ्ती की महादेव पूजा का वीडियो।

Google source verification