14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेलोनी के नाम पर संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी से क्या कह दिया? बीजेपी ने घेरा, सोशल मीडिया पर भी ट्रोल

Rahul Gandhi Sandeep Dikshit viral video: राहुल गांधी और संदीप दीक्षित के वायरल वीडियो को लेकर बीजेपी ने दोनों पर तीखा हमला बोला है। जॉर्जिया मेलोनी के संदर्भ में की गई टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर भी विवाद और आलोचना देखने को मिली।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Aug 14, 2026

Rahul Gandhi Meloni comment controversy

वीडियो वायरल होने पर ट्रोल हुए राहुल गांधी और संदीप दीक्षित (Photo-IANS)

Rahul Gandhi Sandeep Dikshit Viral Video: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मोदी सरकार और उनकी नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की विदेश नीति का मतलब विदेशी नेताओं से गले मिलना भर रह गया है। इस दौरान मंच से कुछ ऐसा हुआ, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। तो वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने राहुल गांधी की आलोचना की। 

दरअसल, राहुल गांधी और संदीप दीक्षित के बीच गले मिलने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और विदेशी नेताओं के साथ उनके व्यवहार को लेकर निशाना साध रहे थे। इसी दौरान संदीप दीक्षित ने मजाकिया अंदाज में राहुल गांधी से कहा कि मेलोनी समझ के तो नहीं पकड़ा था? उनका इशारा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की ओर था।

बीजेपी ने साधा निशाना

बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इस वीडियो पर कांग्रेस पर हमला बोला है। अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी और संदीप दीक्षित की टिप्पणियां महज लॉकर-रूम बातचीत से कहीं अधिक परेशान करने वाली मानसिकता को उजागर करती हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणियों में सार्वजनिक जीवन में सक्रिय महिलाओं को सम्मानित पेशेवर और नेता के बजाय ‘वस्तु’ के तौर पर देखने वाली सोच दिखाई देती है।

राहुल गांधी-दीक्षित पर संबित पात्रा का हमला

बीजेपी सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी राहुल गांधी और संदीप दीक्षित पर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर की गई टिप्पणी को शर्मनाक बताया।

पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी की भाषा और राजनीतिक आचरण का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा लोकतांत्रिक राजनीतिक संस्कृति के लिए उचित नहीं है।

सोशल मीडिया पर भी हुए ट्रोल

इस वीडियो को लेकर कांग्रेस सांसद राुहल गांधी और संदीप दीक्षित को सोशल मीडिया पर भी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। एक्स पर पोस्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा- राहुल गांधी PM मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के खिलाफ सचमुच घटिया बातें कर रहे हैं। राहुल गांधी अपने समर्थकों की तरह घटिया राजनीति कर रहे हैं। किसी भी सभ्य देश में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए!

एक अन्य यूजर ने लिखा- संदीप दीक्षित का यह कहना- ‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था’, एक लैंगिक टिप्पणी है और बेहद खराब/आपत्तिजनक भाषा में की गई टिप्पणी है।

एक्स पर यूजर ने लिखा- BJP को उस व्यक्ति का शुक्रिया अदा करना चाहिए जिसने राहुल गांधी को इस इवेंट के लिए सलाह दी। क्योंकि उन्होंने कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील ठोक दी है।