
पीएम मोदी (फोटो- आईएएनएस)
Middle East Conflict: US और ईरान-इजरायल के बीच 28 फरवरी से शुरू हुई जंग जारी है। ईरान-इजरायल संघर्ष की वजह से पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव है। इस संघर्ष के कारण होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते से कई देशों में होने वाली ईंधन की सप्लाई बाधित हुई है। ईंधन सप्लाई बाधित होने से कई देश ऊर्जा संकट से गुजर रहे हैं। इस गंभीर समस्य के बीच पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से फोन पर बात की है। पीएम मोदी ने पेजेशकियन को फोन पर ईद-उल-फितर(ईद) की बधाई दी है और मौजूदा हालातों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने अपने X अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से फोन पर बात की है। इस दौारान पीएम मोदी ने मसूद पेजेशकियन को ईद-उल-फितर(ईद) की शुभकामनाएं दीं और ईरान-इजरायल संघर्ष की वजह से उपजे मौजूदा हालातों पर चर्चा की। बातचीत के समय दोनों नेताओं ने उम्मीद जताई कि ईद का पर्व पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लाए। इस दौरान पीएम मोदी ने ईरान-इजरायल युद्ध के समय महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की। दोनों देशों के नेताओं ने बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों पर चिंता जताई। दोनों देश के नेताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं न केवल क्षेत्रीय स्थिरता को प्रभावित करती हैं, बल्कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं पर भी नकारात्मक असर डालती हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन के बीच फोन पर हुई बातचीत में समुद्री मार्ग में जहाजों के सुरक्षित परिवहन के विषय पर चर्चा हुई। बातचीत के समय मोदी और पेजेशकियन ने समुद्री मार्गों की सुरक्षा और जहाजों की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के महत्व को दोहराया, ताकि अंतरराष्ट्रीय व्यापार सुचारू रूप से चलता रहे। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए ईरानी सरकार के निरंतर सहयोग की सराहना भी की।
ईरान-इजरायल के बीच जारी युद्ध की वजह से मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ गया है। पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट में जारी इस तनाव के बीच शुक्रवार को बहरीन के किंग से फोन पर बात की थी। पीएम मोदी ने X पर इसकी जानकारी शेयर की थी। पीएम ने X पर लिखा- बहरीन के किंग महामहिम हमद बिन ईसा अल खलीफा से सार्थक चर्चा हुई। पीएम ने आगे लिखा कि बहरीन के किंग और वहां की जनता को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर विचार विमर्श किया। इस दौरान पश्चिम एशियाई क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और ऊर्जा संकट पर बात हुई।
ईरान-इजरायल संघर्ष के चलते हुए हमलों की निंदा की गई। इसके साथ ही वैश्विक खाद्य, ईंधन और उर्वरक सुरक्षा पर हो रहे प्रतिकूल प्रभाव पर चिंता व्यक्त की। पीएम मोदी ने बातचीत के समय बहरीन के किंग से जहाजों की स्वतंत्रता, सुरक्षा और मालवाहक जहाजों के लिए सुरक्षित मार्ग तैयार करने के विषय पर बात हुई। बातचीत के समय पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के हितों की सुरक्षा के प्रयासों के लिए बहरीन को धन्यवाद दिया।
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से पहले बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख अल-खालिद से फोन पर बातचीत की थी। PM नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख अल-खालिद से फोन पर बातचीत की थी। पीएम ने कुवैत के प्रिंस और वहां की आवाम को ईद की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान PM मोदी ने अमेरिका-इजरायल की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच जारी संघर्ष में कुवैत पर हुए हमलों की निंदा की है। इसके साथ ही PM मोदी ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर विचार-विमर्श किया और हाल के घटनाक्रमों पर चिंता जताई है।
Updated on:
21 Mar 2026 04:59 pm
Published on:
21 Mar 2026 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
IRCTC ने लॉन्च किया नई टिकट बुकिंग वेबसाइट का बीटा वर्जन, आसान इंटरफेस और तेज बुकिंग का मिलेगा अनुभव

