3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल में महिलाओं के खिलाफ नहीं रुक रहा अपराध, हावड़ा के अस्पताल में नाबालिग से छेड़छाड़, रूम से रोती हुई निकली बच्ची

West Bengal: स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए अस्पताल में सीटी स्कैन के लिए आई नाबालिग से एक तकनीशियन ने छेड़छाड़ की घटना को अंजमा दिया।

2 min read
Google source verification

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिला अस्पताल में एक नाबालिग मरीज के साथ छेड़छाड़ के आरोप में एक तकनीशियन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार देर रात की है। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता को स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए अस्पताल में सीटी स्कैन के लिए लाया गया था। जहां आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की। लेबोरेटरी से बाहर आने के बाद, उसने अपने परिवार के सदस्यों को आपबीती बताई।

आरोपी को हिरासत में ले लिया गया

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने संज्ञान लिया। मामले की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन को दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अस्पताल अधिकारियों ने दावा किया है कि स्थानीय पुलिस अपनी जांच कर रही है, वहीं अस्पताल की आंतरिक शिकायत समिति ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूबे में हो रहा है विरोध प्रदर्शन

घटना की जांच करने के अलावा, आंतरिक समिति अस्पताल प्रणाली के भीतर सुरक्षा व्यवस्था में मौजूदा खामियों की भी जांच कर रही है, जिसके चलते छेड़छाड़ की घटना हुई। यह स्थिति ऐसे समय में सामने आई है, जब राज्य सरकार द्वारा संचालित आरजी. अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य बलात्कार और हत्या को लेकर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

पिछले महीने हुई थी ट्रेनी महिला डॉक्टर की हत्या

बता दें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पिछले महीने अस्पताल परिसर में ही एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस त्रासदी के निशान अभी भी ताजा हैं, लेकिन हावड़ा जनरल अस्पताल में हुई घटना ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: लालू के श्याम का RJD में घुट रहा था दम, राबड़ी देवी के सरकार में चलता था सिक्का

Story Loader