6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्लाइट्स में नहीं थम रही बदसलूकी, अब इंडिगो की एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़

देश में बीते कुछ दिनों से फ्लाइट्स में एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब इंडिगो की फ्लाइट में नशे में धुत यात्री के केबिन क्रू के साथ बदतमीजी करने का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
फ्लाइट्स में एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी

फ्लाइट्स में एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी

फ्लाइट्स में बदसलूकी (Misbehavior in Flight) के मामले रूकने का नाम नहींले रहे है। गो एयर की फ्लाइट का अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि एक और घटना सामने आई है। अब इंडिगो की शारजाह-अमृतसर की फ्लाइट में नशे में धुत यात्री के केबिन क्रू के साथ बदतमीजी करने की घटना सामने आई है। दुबई से अमृतसर आ रहे इंडिगो विमान चालक दल की एक सदस्य के साथ कथित तौर पर नशे की हालत में बदसलूकी करने के मामला सामने आया है। अमृतसर में लैंड होने के बाद आरोपी यात्री को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी की पहचान राजिंदर सिंह के रूप में हुई है।


नशे की हालत में एयर होस्टेस के साथ की बदसलूकी

पुलिस ने सोमवार को इसके बारे में जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि पंजाब के जालंधर के कोटली गांव के राजिंदर सिंह की शनिवार को एक विमान परिचारिका यानी एयर होस्टेस के साथ कथित तौर पर बहस हो गई। नशे की हालत में आरोपी ने एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी भी की। अमृतसर में लैंड होने के बाद आरोपी यात्री को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक : कांग्रेस के लिए गारंटियों को पूरा करना बड़ी चुनौती, सरकारी खजाने पर हर साल 62000 करोड़ का बोझ

आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राजिंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी विमान संख्या 6ई 1428 से उड़ान भर रहा था। पुलिस ने आरोपी सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और धारा 509 (किसी महिला की गरिमा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से किसी शब्द का इस्तेमाल करना या इशारा करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।