
Rahul Gandhi: विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हाल की मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) की घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए केंद्र पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि नफरत को राजनीतिक हथियार बनाकर सत्ता की सीढ़ी चढ़ने वाले देश भर में लगातार भय का राज स्थापित कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने लिखा कि भीड़ की शक्ल में छिपे हुए नफरती तत्व कानून के राज को चुनौती देते हुए खुलेआम हिंसा फैला रहे हैं। बीजेपी सरकार से इन उपद्रवियों को खुली छूट मिली हुई है, इसलिए उनमें ऐसा कर पाने का साहस पैदा हो गया है।
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अल्पसंख्यकों, खास कर मुसलमानों पर लगातार हमले जारी हैं और सरकारी तंत्र मूक दर्शक बना देख रहा है। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर कानून का इकबाल कायम किया जाना चाहिए। भारत की सांप्रदायिक एकता और भारतवासियों के अधिकारों पर किसी भी तरह का हमला संविधान पर हमला है, जो हम बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीजेपी कितनी भी कोशिश कर ले नफरत के खिलाफ भारत जोड़ने की इस ऐतिहासिक लड़ाई को हम हर हाल में जीतेंगे।
बता दें कि 27 अगस्त को हरियाणा के चरखी दादरी में कथित रूप से गोमांस पकाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को पकड़ा था। वहीं महाराष्ट्र में एक एक्सप्रेस ट्रेन में बुजुर्ग व्यक्ति की यात्रियों ने पिटाई कर दी। दरअसल, बुजुर्ग के पास गोमास होने के शक पर लोगों ने उसकी पिटाई की थी। सोशल मीडिया पर हमले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
Published on:
01 Sept 2024 09:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
