19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘जल्द गिरेगी विजय की सरकार’, चुनावों में हार के बाद स्टालिन का बड़ा दावा, पार्टी से कहा चुनावों के लिए तैयार रहे

DMK प्रमुख एम. के. स्टालिन ने दावा किया है कि तमिलनाडु में विजय की सरकार कभी भी गिर सकती है। इसके साथ ही स्टालिन ने अपनी पार्टी के लोगों को चुनावों के लिए तैयार रहने के निर्देष भी दिए है। वहीं दूसरी ओर TVK ने अपनी सरकार को पूरी तरह सुरक्षित बताया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

May 19, 2026

M.K. Stalin and CM Vijay

एम.के. स्टालिन और सीएम विजय (फोटो- पीटीआई एक्स पोस्ट)

तमिलनाडु की राजनीति में विधानसभा चुनाव के बाद अस्थिरता की चर्चा तेज हो गई है। अभिनेता से नेता बने मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की अगुवाई वाली सरकार फिलहाल बहुमत में दिखाई दे रही है, लेकिन विपक्षी दल लगातार इसकी स्थिरता पर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच DMK प्रमुख एम. के. स्टालिन ने दावा किया है कि मौजूदा सरकार कभी भी गिर सकती है और उनकी पार्टी को संभावित जल्दी चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि हार स्थायी नहीं होती और DMK दोबारा मजबूती के साथ वापसी करेगी।

फिलहाल TVK के पास पूरा समर्थन

तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) की सरकार को फिलहाल सहयोगी दलों और बागी विधायकों का समर्थन मिला हुआ है। पार्टी के पास अपने 107 विधायक हैं जबकि कांग्रेस के पांच विधायक भी उसके साथ हैं। इसके अलावा चार सहयोगी दल बाहर से समर्थन दे रहे हैं। हाल ही में हुए विश्वास मत में AIADMK के 25 बागी विधायकों ने भी सरकार के पक्ष में मतदान किया था। हालांकि DMK का मानना है कि अगर सहयोगी दल समर्थन वापस लेते हैं या अदालत तथा विधानसभा अध्यक्ष बागी विधायकों को अयोग्य ठहरा देते हैं, तो सरकार मुश्किल में आ सकती है।

स्टालिन ने जिला सचिवों को चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा

द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम प्रमुख स्टालिन ने जिला सचिवों के साथ बैठक में कहा कि पार्टी को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि DMK पहले भी चुनावी हार के बाद मजबूत वापसी करती रही है। स्टालिन ने कहा कि हार अस्थायी है। मौजूदा सरकार कभी भी गिर सकती है। हमें चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि विधानसभा चुनाव 2029 लोकसभा चुनाव के साथ कराए जा सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी हार की जिम्मेदारी खुद लेते हुए कहा कि वह पार्टी की विफलता के लिए जवाबदेही स्वीकार करते हैं।

DMK ने 36 सदस्यीय समिति बनाई

स्टालिन ने पार्टी कैडर से सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय होने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि पहले जो राजनीतिक चर्चा चाय की दुकानों पर होती थी, अब वही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होनी चाहिए। स्टालिन ने हाल ही में दावा किया था कि TVK की डिजिटल पहुंच ने युवाओं के बीच उसे मजबूत बढ़त दिलाई है। इसी के मद्देनजर DMK ने 36 सदस्यीय समिति बनाई है, जो चुनावी हार के कारणों का अध्ययन करेगी और जनता से सीधा फीडबैक लेगी। उधर TVK का कहना है कि सरकार पूरी तरह स्थिर है और वह अपना कार्यकाल पूरा करेगी।