30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CAA के तुरंत बाद UCC को मंजूरी, अब सभी नागरिकों के लिए एक कानून

President Draupadi Murmu approved UCC in Uttrakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा तैयार यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से मंजूरी दे दी गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 13 Mar 2024, 2:40 PM IST

ucc.jpg

उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने का रास्ता अब साफ हो गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा तैयार यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से मंजूरी दे दी गई है। इसकी जानकारी खुद सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी।

महिलाओं के उत्पीड़न पर लगाम लगेगी

सीएम धामी ने लिखा कि समान नागरिक संहिता कानून लागू होने से सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलने के साथ-साथ महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न पर भी लगाम लगेगी। उन्होंने पोस्ट में राष्ट्रपति भवन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया है।

प्रदेशवासियों के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण

सीएम धामी ने पोस्ट में लिखा, ''हम सभी प्रदेशवासियों के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है कि हमारी सरकार द्वारा उत्तराखंड विधानसभा में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी मंजूरी प्रदान की है। निश्चित तौर पर प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू होने से सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलने के साथ ही महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न पर भी लगाम लगेगी।"

यूनिफॉर्म सिविल कोड अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा

उन्होंने आगे लिखा, "प्रदेश में सामाजिक समानता की सार्थकता को सिद्ध करते हुए समरसता को बढ़ावा देने में यूनिफॉर्म सिविल कोड अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप हमारी सरकार नागरिकों के हितों के संरक्षण और उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए संकल्पित है।'' बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने CAA लागू होने के दो दिन के बाद ही बिल को मंजूरी दी है।

ये भी पढ़ें: CAA नहीं छीनेगा किसी की नागरिकता, अमित शाह ने अल्पसंख्यकों को दिया भरोसा