मनी लान्ड्रिंग के मामले में आरोपों का सामना कर रहे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत बढ़ा दी गई है। दरअसल 9 जून को जैन की ईडी कस्टडी खत्म हो रही थी। ऐसे में उन्होंने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनकी रिमांड 5 दिन और बढ़ा दी गई। हालांकि ईडी रिमांड बढ़ने के बाद अचानक सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें दिल्ली के ही आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सत्येंद्र जैन की रिमांड 13 जून तक के लिए बढ़ा दी गई है। उनकी जमानत को लेकर अब सोमवार को सुनवाई होगी।