स्मृति ईरानी ने सत्येंद्र जैन को शेल कंपनियों का मालिक बताया। उन्होंने कहा कि इंडो मैटेलिक इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड, अकिंचन डेवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, प्रयास इन्फो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, मंगलयतन प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड। ये कंपनियां वो अपनी पत्नी के साथ शेयर होल्डिंग के माध्यम से कंट्रोल करते हैं। ईरानी ने पूछा कि क्या ये सत्य है कि प्रिंसिपल कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स ने इस बात को कहा कि 16.39 करोड़ के कालेधन के सही मालिक स्वयं सतेन्द्र जैन हैं? क्या ये सत्य है कि डिविजन बैंच दिल्ली हाईकोर्ट ने 2019 के अपने एक ऑर्डर में इस बात की पुष्टि की कि सतेंद्र जैन ने मनी लॉन्ड्रिंग की है?