दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के करीबी के घर से प्रवर्तन निदेशालय ED ने करोड़ों रुपए कैश और सोने के सिक्के बरामद किए है। इस बात का खुलासा ईडी के सूत्रों ने किया है। उल्लेखनीय हो कि ईडी ने सोमवार को भी सत्येंद्र जैन के ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के बाद क्या कुछ मिला, इसकी जानकारी रविवार को तो सार्वजनिक नहीं की गई थी। लेकिन अब बात धीरे-धीरे छनकर सामने आ रही है।