
Rain Alert: IMD issues warning
देश में मानसून (Monsoon) की रफ्तार बरकरार है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने एमपी, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल (Himachal), पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली (Delhi), सिक्किम, हरियाणा और बिहार (Bihar) को लेकर अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश और राजस्थान (Rajsthan) के पूर्वी इलाके में तेज बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि शेष राज्यों में कहीं-कहीं येलो अलर्ट व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मानसून में पहाड़ी राज्य हिमाचल का बुरा हाल है। मौसम विभाग ने हिमाचल के मंडी, शिमला और सिरमौर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सिरमौर और कांगड़ा में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, अन्य जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। प्रदेश में बीते दिनों की भारी बारिश से 207 सड़कें बंद पड़ी हैं। इनमें 180 सड़कें 10 से भी ज्यादा दिनों से अवरुद्ध है। मंडी जिले में 134 सड़कें बंद है। प्रशासन ने बताया कि बारिश, लैंड स्लाइड और फ्लड की चपेट में आने से 1000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के 20 जिलों अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, धमतरी, कोरिया, बालोद, बलौदाबाजार, सरगुजा समेत 26 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने बिहार के 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि पंजाब में मानसून सुस्त पड़ रहा है। इधर, सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश जारी है। इससे सुदूर युकसोम कस्बे में लकड़ी के दो पुल टूट गए हैं।
Updated on:
11 Jul 2025 09:18 am
Published on:
11 Jul 2025 09:17 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
