24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Updates: इस बार भी देरी से आएगा मानसून , जानिए केरल में कब देगा दस्तक

Monsoon Update: भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत में देरी होने की संभावना है। इसके चार जून को दस्तक देने की संभावना है।

2 min read
Google source verification
monsoon_updates33.jpg

Monsoon Update

Monsoon Update बीते कुछ दिनों से मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि इस वर्ष मानसून देर से आएगी। यानी आने वाले दिनों में गर्मी और सताएगी। आईएमडी का कहना है कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत में देरी होगी। संभावना जताई जा रही है कि यह चार जून को दस्तक दे सकता है। मानसून के समय से सक्रिय होने का भारत के लिए खास महत्व है। मानसून बीते वर्ष 29 मई, 2021 में 3 जून और 2020 में 1 जून को दक्षिणी राज्य में पहुंचा था। अभी देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने वाला है।


मानसून की देरी से किसान ज्यादा प्रभावित

मानसून के समय से सक्रिय होने का खास महत्व है। वहीं इसकी देरी की वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने देश में खास तौर पर मानसून से किसान काफी प्रभावित होते है। बारिश पर ही उनकी खेती और बुवाई निर्भर रहती है। मानसून केरल से शुरू होकर देश के बाकी राज्यों में पहुंचता है।

हीटवेव की उम्मीद नहीं, लेकिन तापमान बढ़ेगा : आईएमडी

आईएमडी अधिकारी कुलदीप श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मई के पहले दो हफ्तों में हीटवेव का असर कम होगा। इसने उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को काफी प्रभावित किया है। श्रीवास्तव के अनुसार, अगला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत में आ रहा है। आने वाले 7 दिनों तक हीटवेव की स्थिति नजर नहीं आ रही है। हालांकि इस दौरान तापमान में वृद्धि होगी और पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें- मौसम अलर्ट : आज से 18 मई तक फिर बारिश, इन जिलों में तीन दिन तक आंधी का अलर्ट


40-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार धूल भरी हवा

आईएमडी के अनुसार- दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में धूल भरी हवाएं चलती रहेगी। क्योंकि एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है। इसलिए तेज हवाएं चल रही हैं। इन दिनों वातावरण शुष्क है और 40-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं सतह से धूल उठा रही हैं।

अल-नीनो के प्रभाव की भविष्यवाणी

आपको बता दें कि इस बार सभी एजेंसियों ने भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। विशेषज्ञों ने अल-नीनो प्रभाव की भी चेतावनी जारी की है, जिसमें प्रचंड गर्मी पड़ेगी। गर्मी के साथ-साथ आंधी तूफान और बाढ़ का खतरा भी बताया गया है।