11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 राज्यों में प्रचंड गर्मी से लोग रहेंगे बेहाल, जानिए IMD अपडेट

IMD Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि 14 जून को देश में मौसम का क्या हाल रहेगा।

less than 1 minute read
Google source verification

IMD Weather Update: देश के उत्तरी राज्य प्रचंड गर्मी की चपेट में है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में लोग बेहाल हैं। इन राज्यों के लोग बेसब्री से मानसून आने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि, 14 जून को, दिल्ली के निवासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है क्योंकि आज के लिए दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 से 19 जून तक झुलसाने वाली गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा।

यहां बारिश को लेकर अलर्ट

IMD के मुताबिक आज सिक्किम और पश्चिम बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक में भी मौसम सुहावना बना रहेगा। 14 से 17 जून तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई गयी है। मौसम विभाग ने 17 जून तक असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।