
Rahul Gandhi
MOTN poll: हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद इंडिया गठबंधन के नेतृत्व पर भी सवाल खड़े हुए थे। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने की इच्छा भी जाहिर की थी। वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की दो पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा। हालांकि इंडिया गठबंधन को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आती रही है। इसी बीच इंडिया टुडे-सीवोटर मूड ऑफ द नेशन सर्वे में इंडिया गठबंधन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
इंडिया टुडे-सीवोटर मूड ऑफ द नेशन सर्वे के मुताबिक 65 प्रतिशत मतदाताओं का मानना है कि विपक्षी पार्टियों को इंडिया गठबंधन के साथ बने रहना चाहिए। हालांकि सर्वे के अनुसार 26 प्रतिशत मतदाताओं ने इसके विपरित विचार रखे है। उनके अनुसार इंडिया गठबंधन को भंग कर देना चाहिए।
बता दें कि इंडिया टुडे-सीवोटर मूड ऑफ द नेशन सर्वे 2 जनवरी से 9 फरवरी 2025 के बीच आयोजित किया गया था। इस सर्वे में सभी लोकसभा क्षेत्रों के 1,25,123 मतदाताओं से सर्वेक्षण किया गया था। सर्वेक्षण में नए साक्षात्कारों के साथ-साथ दीर्घकालिक ट्रैकिंग डेटा भी शामिल थे।
सर्वे में 24 प्रतिशत लोगों ने माना कि इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए सबसे सही नेता राहुल गांधी है। वहीं 14 प्रतिशत लोगों ने माना कि इंडिया गठबंधन का नेतृत्व ममता बनर्जी को करना चाहिए। इसके अलावा 9 प्रतिशत मतदाताओं का मानना है कि अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन के लिए सही नेता है। वहीं 6 प्रतिशत लोगों की सपा प्रमुख अखिलेश यादव पसंद बने।
इस सर्वे में यह भी जानकारी दी गई है कि यदि आज लोकसभा चुनाव होते है तो इंडिया गठबंधन को कितनी सीटें मिलेगी। यदि आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया गठबंधन को 188 सीटें मिलेगी। वहीं एनडीए को 343 सीटों मिलेगी। साथ ही सर्वे में यह भी भविष्यवाणी की गई है कि बीजेपी अपने दम पर सरकार बना लेगी। बीजेपी 281 सीट जीत सकती है। इस सर्वे में देश की सभी लोकसभा सीटों के 54 हजार से ज्यादा लोगों से बीतचीत की गई।
Published on:
15 Feb 2025 10:12 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
