
मयंक लोहार (फोटो- Hate Detector एक्स पोस्ट)
Mumbai Local Train Murder: महाराष्ट्र के मुंबई में लोकल ट्रेन के अंदर हुई 22 वर्षीय मयंक लोहार की हत्या ने पूरे देश में सनसनी फैला दी है। मंगलवार रात हुई इस दर्दनाक हादसे का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सभी आरोपी को सख्त सजा दिए जाने की मांग कर रहे है। इसी बीच मयंक के बड़े भाई मेहुल लोहार ने एक भावुक वीडियो शेयर कर आरोपी के लिए मौत की सजा की मांग की है। मेहुल वीडियो में मुंबई पुलिस से अपील कर रहे है कि वह उनके भाई के हत्यारे का एनकाउंटर करें या फिर उसे फांसी की सजा दी जाए। परिवार का कहना है कि इतनी बेरहमी से हुई हत्या को किसी भी हाल में माफ नहीं किया जा सकता।
मयंक लोहार विरार पूर्व के भोइर पाडा इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे। पढ़ाई के साथ वह मयंक नौकरी भी कर रहा था और घटना के समय अपनी शिफ्ट खत्म कर मुंबई लोकल ट्रेन से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अंधेरी और बोरीवली स्टेशन के बीच ट्रेन में उस पर जानलेवा हमला हुआ। परिवार के मुताबिक आरोपी ने उसके सीने और पेट पर कई वार किए। घटना की जानकारी परिवार को तब मिली जब रात करीब 12:15 बजे मायंक के मोबाइल पर कॉल करने पर फोन पुलिसकर्मी ने उठाया।
मयंक के बड़े भाई मेहुल लोहार बॉलीवुड में बैकग्राउंड डांसर हैं और उन्होंने अपने भाई की हत्या के मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। मेहुल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि अपने भाई को आंखों के सामने मरते देखना बेहद कठिन है। यह मुंबई में हुआ है और ऐसा कहीं भी नहीं होना चाहिए। मेहुल ने बताया कि पुलिस ने उन्हें वही वीडियो दिखाए जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके भाई की हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई। मेहुल ने आरोपी के लिए सख्त सजा की मांग करते हुए कहा कि या तो उसे फांसी दी जाए या पुलिस एनकाउंटर में खत्म किया जाए। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं।
मयंक लोहार के पिता रमेश लोहार पेशे से ड्राइवर हैं और बेटे की मौत के बाद पूरी तरह टूट चुके हैं। परिवार के अनुसार मयंक अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारना चाहता था और आगे चलकर खुद का बिजनेस शुरू करने का सपना देख रहा था। गुरुवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने परिवार से फोन पर बात की। इस दौरान रमेश लोहार ने आरोपी को फांसी देने की मांग दोहराई। परिवार का कहना है कि आरोपी को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जो भविष्य में अपराधियों के लिए उदाहरण बने। इस घटना ने एक बार फिर मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर बहस तेज कर दी है।
Updated on:
26 Jun 2026 10:53 am
Published on:
26 Jun 2026 10:20 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
