7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंबई पुलिस का भाजपा नेता मोहित कंबोज पर शिकंजा, 52 करोड़ रुपए के घपले का केस दर्ज

मुंबई पुलिस ने भाजपा नेता मोहित कंबोज पर 52 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड का मामला दर्ज किया है। उनपर बैंक से लोन लेकर पैसे को डूबोने का आरोप है।

2 min read
Google source verification
bjp_leader_mohit_kamboj.jpg

Mumbai Police book BJP leader Mohit kamboj for 52 cr. Bank Fraud

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बीजेपी नेता मोहित कंबोज पर बैंक फ्रॉड का एक मामला दर्ज किया है। मोहित कंबोज पर आरोप है कि उन्होंने इंडियन ओवरसीज बैंक से 52 करोड़ का लोन लेकर उस पैसे को डूबो दिया। मामले में मुंबई पुलिस की इओडब्ल्यू ब्रांच ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मोहित कंबोज के अलावा उनके दो अन्य साथियों पर भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

दर्ज एफआईआर के अनुसार भाजपा नेता मोहित कंबोज और उनके दो अन्य साथियों ने मिलकर एक कंपनी खोली थी। इस कंपनी के लिए उन्होंने 2011 से 2015 तक इंडियन ओवरसिज बैंक से 52 करोड़ का कर्ज लिया। लेकिन यह कर्ज जिस कारण से लिया गया था उसका इस्तेमाल उसी काम के लिए नहीं किया गया। बैंक से लिए गए कर्ज का दूसरी जगह इस्तेमाल कर पूरी राशि को डूबो दिया गया।

बैंक मैंनेजर की शिकायत पर दर्ज की गई एफआईआर-
इस मामले में इंडियन ओवरसीज बैंक के मैंनेजर की शिकायत पर मोहित कंबोज के अलावा उनके कंपनी के 2 और संचालकों पर मामला दर्ज किया गया है। हालांकि मोहित कंबोज ने ट्वीट कर इन आरोपों से इनकार किया है। मोहित ने ट्वीट किया कि मुझे पता चला है कि मुंबई पुलिस ने मेरे खिसाफ एफआईआर की है। एक पुरानी कंपनी जो 2017 में बंद हो गई, उसके पुराने बैंक इशू को निकालकर मुझपर एफआईआर की गयी है।

मोहित बोले- कानूनी लड़ाई लड़कर लूंगा इंसाफ
मोहित कंबोज ने आगे लिखा कि मुझे लगता है कि महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार ऐसा कर मेरी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है या मुझे धमका रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यह संजय राऊत का बदला है या नवाब मलिक का। मैं इसके खिलाफ कोर्ट में कानूनी लड़ाई लडूंगा और दूध का दूध पानी का पानी करूंगा।

यह भी पढ़ेंः नवाब मलिक पर मोहित कंबोज ने दायर किया 100 करोड़ की मानहानि का केस

नवाब मलिक पर मोहित कंबोज ने लगाए थे गंभीर आरोप-
बता दें कि बीते दिनों मोहित कंबोज ने एनसीपी नेता नवाब मलिक पर अंडरवर्ल्ड से संबंध होने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ यूएपीए के तहत मुकदमा दर्ज कर टेटर फंडिंग मामले की जांच की मांग की थी। एनसीपी नेता नवाब मलिक अभी मनी लॉन्ड्रिग के मामले में जेल में है। इस बीच मोहित कंबोज पर बैंक फ्रॉड का यह मामला दर्ज होने से भाजपा कार्यकर्ता इसे बदले की कार्रवाई बता रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः मोहित कंबोज के जरिए समीर वानखेड़े ने आर्यन को ट्रैप कियाः नवाब मलिक

पहले भी मोहित कंबोज के आवास पर पड़ चुकी रेड-
बता दें कि इससे पहले भी जून 2020 में 57 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई ने पांच ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसमें एक ठिकाना मोहित कंबोज का आवास था। उस समय मोहित कंबोज मुंबई भाजपा के महासचिव थे। सीबीआई ने बैंक ऑफ इंडिया की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर यह छापेमारी की थी।