29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cruise Drug Case: मोहित कंबोज के जरिए समीर वानखेड़े ने आर्यन को ट्रैप कर किडनैप किया, उगाही में दोनों पार्टनर – नवाब मलिक

Cruise Drug Case मुंबई क्रूज ड्रग मामले से छिड़ी नवाब मलिक और समीर वानखेड़े के बीच जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आरोप-प्रत्यारोपों के बीच अब दोनों एक दूसरे के खिलाफ कानूनी कदम भी उठा रहे हैं। नवाब मलिक के खिलाफ मोहित कंबोज के बाद समीर वानखेड़े के पिता ने भी मानहानिक का केज दर्ज कराया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 7 Nov 2021, 10:38 AM IST

Nawab Malik

नई दिल्ली। बीते महीने मुंबई क्रूज ड्रग मामले ( Crusie Drug Case ) के सामने आने के बाद से ही एनसीबी जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ( Nawab Malik ) के निशाने पर हैं। दोनों एक दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को एक बार फिर नवाब मलिक ने मुंबई ड्रग केस को फर्जी बताया। नवाब मलिक ने कहा कि मुंबई ड्रग केस में वानखेड़े ने गुमराह किया।

मलिक ने सवाल किया कि, ड्रग केस में सिर्फ तीन लोगों को क्यों पकड़ा गया? बीजेपी नेता मोहित कंबोज के साले के जरिए ट्रेप लगाई गई, वहां आर्यन खान को पहुंचाया गया और उन्हें किडनैप कर के 25 करोड़ की फिरौती मांगने का खेल शुरू हुआ। डील 18 करोड़ रुपए में हुई, 50 लाख रुपए उठाए भी गए, लेकिन एक सेल्फी ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। इस किडनैपिंग का मास्टर माइंड मोहित कंबोज है। ये मोहित कंबोज समीन वानखेड़े का साथी है।

यह भी पढ़ेंः Mumbai Cruise Ship Drugs Case: नवाब मलिक का फडणवीस को चैलेंज- साबित करें मेरे अंडरवर्ल्ड कनेक्शन, 70 हजार रुपए का शर्ट

मलिक ने कहा कि भाजपा नेता मोहित कंबोज इस शहर में 12 होटल चलाता है। अपने होटल चलाने के लिए बगल के होटलों पर समीर वानखेड़े के जरिए फर्जी मामले बनवाता है। मोहित कंबोज पर 1100 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का आरोप था। वो पहले कांग्रेस नेताओं के पीछे-पीछे था, लेकिन सरकार बदलने के बाद वो बीजेपी का करीबी बन गया।

मलिक ने कहा हम जल्द ही कंबोज और वानखेड़े के रिश्ते को लेकर वीडियो रिलीज करेंगे। वानखेड़े चाहते हैं शहर में ड्रग्स का खेल धड़ल्ले से चलता रहे।

नवाब मलिक ने रविवार को प्रेस वार्ता के जरिए ये आरोप लगाए। उन्होंने कहा ड्रग केस पूरी तरह फिरौती का मामला है। समीर वानखेड़े ने मोहित कंबोज के जरिए ये साजिश रची। ड्रग माफियाओं को संरक्षण देकर उगाही करने का पूरा खेल रचा जा रहा है।

बता दें कि मलिक समीन वानखेड़े पर नौकरी के लिए फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनाने का आरोप तक लगा चुके हैं।

यह भी पढ़ेँः Cruise Drugs Case: समीर वानखेड़े के खिलाफ नवाब मलिक आज करेंगे बड़ा खुलासा, वानखेड़े के पिता ने ठोका मानहानि का केस

मानहानि मामले में 8 नवंबर को सुनवाई
दरअसल समीर वानखेड़े पर नवाब मलिक के आरोप उनके दामाद की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के बाद शुरू हुए। समीर खान को सितंबर में जमानत मिली। इसके बाद से मलिक हर रोज सोशल मीडिया या प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे को लेकर वानखेड़े को घेर रहे हैं। समीर के पिता ध्यानदेव ने नवाब मलिक पर 1.25 करोड़ रुपए की मानहानि का दावा ठोका है। इस मामले में सोमवार 8 नवंबर को सुनवाई होगी।

वहीं समीर वानखेड़ के पिता से पहले मोहित कंबोज भी नवाब मलिक पर 100 करोड़ की मानहानि का केस दर्ज कर चुके हैं। कंबोज ने मुंबई पुलिस में मलिक के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है।