
Nawab Malik
नई दिल्ली। क्रूज़ ड्रग्स मामले में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक लगातार एनसीबी, समीर वानखेड़े और उनके परिवार पर निशाना साध रहे हैं। हाल ही समीर वानखेड़े के खिलाफ नवाब मलिक ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में दो शब्दों का जिक्र किया है किडनैपिंग और फिरौती। इस आरोप पर समीर वानखेड़े ने टिप्पणी से इनकार कर दिया है। नवाब मलिक आज (रविवार को) सुबह 10 बजे फिर एक बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। माना जा रहा है कि वे आज समीर वानखेड़े के खिलाफ बड़ा खुलासा कर सकते है।
नवाब मलिक की बेटी नीलोफर का खुला खत
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक की बेटी नीलोफर मलिक खान ने खुला पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने जनवरी में एनसीबी द्वारा उनके पति समीर खान को गिरफ्तार किए जाने के बाद उनके परिवार के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया था। नवाब मलिक की बेटी का खत के जरिए आपबीती बताई है। उन्होंने बताया कि NCB के व्यवहार को 'अन्यायपूर्ण और गैरकानूनी' बताते हुए याद किया है। नीलोफर ने ट्वीटर पर अपना खुला पत्र शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं पीएम मोदी
समीर वानखेड़े के पिता ने ठोका मानहानि का केस
अब समीर वानखेड़े के पिता ध्यानदेव वानखेड़े ने नवाब मलिक के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करते हुए मानहानि का केस दर्ज किया है। समीर वानखेड़े मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर हैं और आर्यन खान, नवाब मलिक के दामाद समीर खान समेत बॉलीवुड से जुड़े तमाम केसों में जांच अधिकारी थे। हालांकि, हाल ही में उनसे आर्यन खान समेत 6 केस वापस ले लिए गए हैं।
यह भी पढ़ें :— Aadhaar Card Update: बैंक धोखाधड़ी को रोकने के लिए अपने आधार कार्ड को ऐसे लॉक, अनलॉक करें
आपत्तिजनक सामग्री पर रोक की मांग
मानहानि केस में कहा गया है कि मलिक ने पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर वादी और उसके परिवार के सदस्यों के नाम, चरित्र, प्रतिष्ठा और सामाजिक छवि को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है। ध्यानदेव की मांग है कि मलिक, उनकी पार्टी के नेताओं और अन्य सभी को उनके और उनके परिवार के खिलाफ मीडिया में कुछ भी आपत्तिजनक, मानहानिकारक सामग्री लिखने, बोलने या प्रकाशित करने पर रोक लगाई जाए।
Updated on:
7 Nov 2021, 8:48 AM IST
Published on:
7 Nov 2021, 8:48 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.