26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई पुलिस का बड़ा कदम, लॉकअप में आत्महत्या रोकने के लिए नया नियम, जानिए कौन से कपड़े पहनेंगे आरोपी

Suicide in Lockup: मुंबई पुलिस ने लॉकअप में आत्महत्या रोकने के लिए नया नियम लागू किया। अब आरोपियों को हाफ स्लीव टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहनाए जाएंगे, साथ ही निगरानी बढ़ाने को लॉकअप ढांचे में भी बदलाव किए जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Ankit Sai

Apr 26, 2026

Mumbai Police

आरोपियों को हाफ स्लीव टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहनाए जाएंगे

Mumbai Police: पुलिस हिरासत में बढ़ती मौतों और आत्महत्या (Suicide) के मामलों को देखते हुए मुंबई पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। लॉकअप में अब लंबे कपड़ों जैसे फुल स्लीव शर्ट और पैंट पर रोक लगा दी गई है। आरोपियों को खास तरह के कपड़े पहनाए जाएंगे, ताकि वे खुद को नुकसान न पहुंचा सकें। यह कदम आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है।

बदल गया लॉकअप का ड्रेस कोड

नए नियम के मुताबिक, पुलिस हिरासत में रहने वाले आरोपियों को हाफ स्लीव टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहनाए जाएंगे। हाल ही में यह बदलाव एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन में देखने को मिला, जहां चोरी के एक मामले में पकड़े गए आरोपी को इसी तरह के कपड़ों में पेश किया गया। पुलिस का मानना है कि लंबे कपड़े जैसे फुल स्लीव शर्ट, कॉलर या पैंट का इस्तेमाल कर आरोपी फंदा बना सकते हैं। इसलिए अब ऐसे कपड़ों पर रोक लगा दी गई है।

क्यों जरूरी पड़ा यह बदलाव

लॉकअप में मौत के आंकड़ों से पता चलता है कि साल 2020 और 2023 के बीच महाराष्ट्र में हिरासत में 54 से ज़्यादा आरोपियों की लॉकअप में मौत हो गई। इनमें कई मामलों में फासी लगाकर आत्महत्या की बात सामने आई है। मामला तब चर्चा में आया जब सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग केस में आरोपी अनुज थपन की मौत हो गई। बताया गया कि उसने लॉकअप में चादर का इस्तेमाल कर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस पर सवाल उठे और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सख्ती बढ़ाने की मांग हुई।

लॉकअप के ढांचे में भी बदलाव

सिर्फ कपड़ों में ही नहीं, बल्कि लॉकअप की बनावट में भी बदलाव किया जा रहा है। बाथरूम के दरवाजों को इस तरह से बदला जा रहा है कि आरोपी खुद को अंदर बंद न कर सके। दरवाजों के ऊपर और नीचे का हिस्सा हटाया जा रहा है, ताकि हर समय निगरानी बनी रहे। पुलिस अब आरोपियों की मानसिक स्थिति को भी गंभीरता से ले रही है। गिरफ्तारी के तुरंत बाद उन्हें सुरक्षित कपड़े दिए जा रहे हैं।