एक अन्य किस्से को याद करते हुए उन्होंने बताया, "सुनीता जब लश्कर के अंदर सर्विस कर रही थी, तो उस समय कुछ दिन के लिए भारत आई थी। वो हमारे साथ घूमने उदयपुर गई और रात में वो होटल से बाहर निकल गई। मैं बहुत परेशान हुआ। जब वो बाद में घूमते हुए आई, तो मैंने उससे नए शहर में बाहर जाने को लेकर सवाल किया। तो उसने बताया, मैं लश्कर में काम करती हूं और किसी चीज से घबराती नहीं हूं। आप पुरुष लोग बाहर जा सकते हैं, लेकिन कोई महिला नहीं जा सकती? उसने उस समय मैसेज दिया था कि हम लेडिज आगे जाएंगे और दुनिया को बताएंगे।"