वापसी में देरी के बावजूद दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने आइएसएस पर काम जारी रखा। उन्होंने विभिन्न शोध परियोजनाओं और स्टेशन मेंटेनेंस में सहयोग किया। उनके साहस की इसलिए भी तारीफ हो रही है, क्योंकि इतने लंबे समय तक घर से दूर रहने के लिए उनके पास पर्याप्त निजी सामान नहीं था।