16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

Video : नैनीताल में ‘कुमाऊंनी’ होली शुरू, छलड़ी क्या है जानें ?

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में शनिवार को होली मनाई जा रही है। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में होली के मुख्य दिन को छलड़ी कहते हैं। कुमाऊं में होली, शिवरात्रि से ही अर्थात करीब माह पहले से ही शुरू हो जाती है। लोग नृत्य व गायन कर देते हैं। इसे प्रमुख रूप से खड़ी व बैठकी होली कहा जाता है। होल्यारों की टोली गांव-गांव घूमकर कुमाऊंनी में होली गीत गाते हैं। होलिका दहन के बाद मुख्य पर्व छलड़ी खेली जाती है। इस अवसर पर उत्तराखंड पारंपरिक पहनावे पर जोर रहता है। पुरूष होली के दिन कुमाऊंनी टोपी व कुर्ता धोती या पायजामा पहन कर रंग खेलते हैं। वहीं महिलाएं भी होली के दिन अलग तरह की साड़ी पहनती हैं। इनकी सफेद साड़ी में लाल, मरून कलर के पोल्का डाट्स होते हैं या लाल रंग की डिजायन रहती है।

Google source verification

image

Sanjay Kumar Srivastava

Mar 03, 2023