6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Narendra Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्म दिन पर ’56 इंच मोदी जी’ नाम की थाली खाने पर 8 लाख का इनाम, केदारनाथ भी जाने का मौका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्म दिन है। इस जन्मदिन को लेकर देशभर में अलग-अलग तरह से तैयारियां चल रही हैं। हालांकि प्रधानमंत्री खुद अपना जन्मदिन मध्यप्रदेश में मनाएंगे। पीएम मोदी के जन्मदिन पर लोगों को बेहतरीन इनाम जीतने का भी मौका मिल रहा है।

2 min read
Google source verification
Narendra Modi Birthday Eat Plate Named 56 Inch Modi Ji and Win 8 Lakh Also A Chance To Visit Kedarnath

Narendra Modi Birthday Eat Plate Named 56 Inch Modi Ji and Win 8 Lakh Also A Chance To Visit Kedarnath

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 17 सितंबर को अपना 72वां जन्मदिन मनाएंगे। इस मौके पर देशभर में अलग-अलग स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। वहीं लोगों के लिए भी राज्य सरकारों की ओर से ऑफर दिए जा रहे हैं। यही नहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक रेस्त्रां ने लोगों को आठ लाख रुपए जीतने का मौका भी दिया है। दिल्ली का एक रेस्टोरेंट 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके लिए समर्पित एक ‘थाली’ लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित ARDOR 2.1 रेस्टोरेंट में 56 आइटम वाले बड़े आकार की थाली पेश की जाएगी।

'56 इंच' मोदी जी थाली
पीएम मोदी के जन्मदिन पर रेस्त्रां ने खास थाली लॉन्च की है। इस थाली का नाम 56 इंच मोदी जी थाली रखा गया है। इसमें ग्राहक के पास वेज और नॉन-वेज दोनों प्रकार के खाने का विकल्प होगा।

यह भी पढ़ें - पीएम मोदी के जन्मदिन पर नहीं कटेगा केक, जानिए क्या है वजह


इसलिए लाए 56 इंच थाली
रेस्त्रां के मालिक सुमित कलारा ने कहा कि, , 'पीएम मोदी जन्मदिन पर कुछ अनोखा उपहार देना चाहता था। यही वजह है कि, हमने इस भव्य थाली को लॉन्च करने का फैसला किया, जिसका नाम हमने ’56 इंच’ रखा है।'

उन्होंने कहा कि, हम उन्हें यह थाली उपहार में देना चाहते हैं और चाहते हैं कि वह यहां आकर खाएं। लेकिन सुरक्षा कारणों से हम ऐसा नहीं कर सकते, इसलिए यह उनके उन सभी प्रशंसकों के लिए है जो उनसे बहुत प्यार करते हैं।

ये है 56 इंच थाली पर ऑफर
पीएम मोदी के जन्मदिन पर लाई जा रही इस विशेष थाली पर कई इनाम भी रखे हैं। अगर किसी कपल में से एक भी व्यक्ति इस थाली को 40 मिनट के अंदर खत्म कर देता है, तो उसे साढ़े आठ लाख रुपए का कैश प्राइज दिया जाएगा। यही नहीं इसके साथ ही उसे केदारनाथ यात्रा का भी उपहार थाली पर रखा गया है।

रेस्त्रां के मालिक के मुताबिक, जो लोग 17-26 सितंबर के बीच हमारे पास आते हैं और इस थाली को खाते हैं, उनमें से भाग्यशाली विजेता या कपल केदारनाथ की यात्रा जीतेंगे, क्योंकि यह पीएम मोदी जी के पसंदीदा स्थलों में से एक है।

ऐसे जन्मदिन मनाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन के मौके पर गुजरात के अहमदाबाद जाएंगे और अपनी मां का आशीर्वाद लेंगे। उसके बाद पीएम मोदी मध्य प्रदेश रवाना हो जाएंगे। यहां पर वह कूनो नेशनल पार्क में नामिबिया से आ रहे 8 चीतों की अगुवानी करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी भी पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बना रही है। बीजेपी पीएम मोदी के बर्थडे को सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही है। जहां पर स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - pm modi birthday: पीएम मोदी जन्म दिवस पर अफ्रीकी चीतों को करीब से देखेंगे