19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

National Consumer day 2021: जानिए अपने अधिकार और क्या है इस बार की थीम

National Consumer Day 2021. हर साल देशभर में 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य प्रत्येक उपभोक्ता को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में अधिक जागरूक करना है।

2 min read
Google source verification
National Consumer day 2021

National Consumer day 2021

नई दिल्ली। National Consumer Day 2021. हर साल देशभर में 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है। हर साल इसके लिए एक विषय का चयन किया जाता है। खासतौर पर यह दिन लोगों को संरक्षक आंदोलन के महत्व को उजागर करने का एक मौका प्रदान करता है। इसके साथ ही इस दिन ग्राहकों को उनके अधिकारों के बारे में बताया जाता है, जिससे प्रत्येक उपभोक्ता को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में अधिक जागरूक किया जा सके और ग्राहक किसी भी सामान की खरीदारी करते वक्त अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा सकें। कई बार देखा जाता है कि ग्राहकों को जमाखोरी, कालाबाजारी, मिलावट और नापतोल में अनमियतता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

उपभोक्ताओं को ऐसी समस्याओं से निजात दिलाने और उन्हें जागरूक करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए सरकार द्वारा देश में लंबे समय से ‘जागो ग्राहक जागो’ अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देना है। बता दें कि अगर आप किसी कंपनी का कोई प्रोडक्ट खरीदते हैं, वहीं अगर उसके इस्तेमाल के बाद आप खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं तो आप कंपनी के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं।

एक उपभोक्ता के तौर पर आपको सुरक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, चुनने का अधिकार, सुने जाने का अधिकार, निवारण का अधिकार और उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार दिया गया है।

यह भी पढ़ें: बंद हो उपभोक्ता हितों की अनदेखी

National Consumer Day का उद्देश्य
National Consumer Day 2021 यानि उपभोक्‍ता सुरक्षा अधिनियम का उद्देश्‍य त्रुटिपूर्ण वस्‍तुओं, सेवाओं में कमी तथा अनुचित व्‍यापार प्रचलनों जैसे विभिन्‍न प्रकार के शोषणों के खिलाफ उपभोक्‍ताओं को प्रभावी सुरक्षा उपलब्‍ध कराना है। इस दिन उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है। यही नहीं अगर उपभोक्ता धोखाधड़ी, कालाबाजारी का शिकार होते हैं तो वे इस संबंध में शिकायत कर सकें।

यह भी पढ़ें: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर जानिए अपने अधिकारों के बारे में


इस बार क्या है National Consumer Day 2021 की थीम
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस लगातार साल 2000 से मनाया जा रहा है। इस बार राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस की थीम 'प्लास्टिक प्रदूषण से निपटना' है। हम सभी जानते हैं कि प्लास्टिक का कचरा दुनियाभर के लिए एक बड़ी समस्या बनकर सामने आया है। वहीं इस समस्या से निपटने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं, यह भी उन्हें प्रयासों का एक हिस्सा है।