8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2023: कब और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत, जानिए इस साल की थीम

National Girl Child Day: राष्ट्रीय बालिका दिवस भारत में हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। समाज में समानता लाने के लिए भारत सरकार ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत की थी। इस अभियान का उद्देश्य लड़कियों को जागरूक करना है।

2 min read
Google source verification
National Girl Child Day

National Girl Child Day

National Girl Child Day: भारत में हर वर्ष पहले महीने की 24 तारीक को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाता है। इस वर्ष देश में 14वां राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें लड़कियों के विकास और उत्थान के लिए कई प्रकार के योजनाओं की घोषणा की जाती है। राष्ट्रीय बालिका दिवस के माध्यम से लड़कियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम अलग होती है। आइए जानते हैं राष्ट्रीय बालिका दिवस से जुड़ी कुछ खास बातें।


देश में लड़कियों को समर्थन और अवसर प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत में बेटी बचाओ का कार्यक्रम जोर शोर से चलता है। बाल लिंगानुपात को भी इसके जरिए समान करने की प्रेरणा दी जाती है। एक बालिका के लिए स्वास्थ और आसपास के वातावरण के प्रति जागरूक किया जाता है। महिला शिक्षा स्वास्थ और उनके पोषण के बारे में जागरूक करना। राष्ट्रीय बालिका दिवस लड़कियों और लोगों को कन्या भ्रूण हत्या और लैंगिक असमानता से लेकर यौन शोषण तक के मुद्दों के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।


24 जनवरी, 1966 को इंदिरा गांधी ने महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इसलिए 24 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत साल 2008 में महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से की गई थी। भारत के इतिहास में पहली बार एक महिला देश की प्रधानमंत्री बन गई थी, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी बदलाव था।


हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम अलग-अलग रखी जाती है। जहां वर्ष 2021 में बालिका दिवस साल थीम 'डिजिटल पीढ़ी, हमारी पीढ़ी' थी। इससे पहले साल 2020 में बालिका दिवस की थीम 'मेरी आवाज, हमारा समान भविष्य' थी। लेकिन इस साल भी बीते 2022 की तरह भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय बालिका दिवस 2023 के लिए किसी भी विषय की घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय बालिका दिवस आज, इंदिरा गांधी से जुड़ा है इतिहास, जानें महत्व और यूनिसेफ की भूमिका


देश में हर साल 24 जनवरी को बालिका दिवस के तौर पर मनाने की एक खास वजह है। यह वजह इंदिरा गांधी से जुड़ी हुई है। साल 1966 में इंदिरा गांधी ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। भारत के इतिहास और महिलाओं के सशक्तिकरण में 24 जनवरी का दिन महत्वपूर्ण है।