
नई दिल्ली। लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर 'राष्ट्रीय एकता दिवस' ( National Unity Day 2021 ) समारोह में भाग लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) आज केवड़िया पहुंचे।
यहां शाह ने पहले सरदार पटेल की प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' ( Statue Of Unity ) पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इसके बाद उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि सरदार पटेल की जन्म जयंती पर देश में करोड़ों देशवासियों को बताना चाहता हूं कि सदियों में कोई एक सरदार बन पाता है, वो एक सरदार सदियों तक अलख जगाता है।
गुजरात दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने कहा कि सरदार पटेल की दी हुई प्रेरणा ने ही देश को एक और अक्षुण्ण रखने का काम किया है। उनकी प्रेरणा देश को आगे ले जाने में, हमें एकजुट रखने में सफल हुई है। उन्होंने कहा कि केवड़िया किसी जगह का नाम नहीं है, ये तीर्थ स्थान बन गया है।
राष्ट्र की एकता का तीर्थ स्थान, देश भक्ति का तीर्थ स्थल और आज ये आसमान को छूने वाली स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पूरी दुनिया को संदेश दे रही है कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है।
पटेल ने देश को अखंड राष्ट्र का स्वरूप दिया
शाह ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें बताता है कि कैसे एक व्यक्ति अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, लौह नेतृत्व और अदम्य राष्ट्रप्रेम से देश की विविधताओं को एकता में बदल कर एक अखंड राष्ट्र का स्वरूप दे सकता है।
पटेल ने देश के एकीकरण के साथ आजाद भारत की प्रशासनिक नींव रखने का भी काम किया।
गृहमंत्री ने बताया कि कवि हरिवंश राय बच्चन ने सरदार साहब के लिए एक कविता लिखी थी- पटेल देश का निगहबान हैं, पटेल देश की निडर जुबान है। दरअसल पटेल किसी भी बात को बेबाक तरीके से रखने में जरा भी झिझकते नहीं थे, इसलिए हम भारत माता का अखंड स्वरूप देख रहे हैं वो सिर्फ सरदार पटेल के कर्म का ही नतीजा है।
Published on:
31 Oct 2021 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
