26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NCERT की 8वीं कक्षा की किताब पर लगी रोक, सुप्रीम कोर्ट का कड़ा आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 8वीं की NCERT सोशल साइंस किताब की सभी कॉपियों पर रोक लगाई और फिजिकल व डिजिटल वितरण पर प्रतिबंध लगाया।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Feb 26, 2026

NCERT को सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश (AI/Patrika Graphic) )

NCERT की कक्षा 8वीं की सोशल साइंस की किताब को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज (गुरूवार) को हुई सुनवाई में मुख्य न्यायाधीश (CJI) के समक्ष सीजीआई सूर्यकांत ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि हम बिना शर्त माफी स्वीकार नहीं करेंगे और किताब में हुई त्रुटियों की जांच कराई जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने सभी कॉपियों पर रोक लगाते हुए फिजिकल कॉपियों को जब्त करने का आदेश भी दिया है।

सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश

  • सुप्रीम कोर्ट ने किताब की सभी कॉपियों पर तत्काल रोक लगा दी है।
  • प्रकाशन, वितरण, ऑनलाइन/डिजिटल साझा करना इन सभी पर रोक है।
  • न्यायालय ने कहा है कि किसी भी रूप में पुस्तक को शेयर करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गलती नहीं साजिश का हिस्सा: CJI

सीजीआई सूर्यकांत ने सुनवाई में कहा कि यह केवल एक गलती नहीं, बल्कि साजिश का हिस्सा भी हो सकती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर बिना शर्त क्षमा स्वीकार कर ली गई, तो भविष्य में कोई भी ऐसी त्रुटि जानबूझकर कर सकता है।


बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग