
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी (फोटो- एएनआई)
NEET Paper Leak: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कोटा में प्रस्तावित छात्र प्रदर्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी छात्रों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं, बल्कि राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा से ठीक पहले ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। त्रिवेदी ने कहा कि सरकार जहां संवेदनशील तरीके से काम करती दिखाई दे रही है, वहीं कांग्रेस छात्रों की भावनाओं का राजनीतिक इस्तेमाल करने में लगी है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा तीन दिन बाद आयोजित होने वाली है और इस समय छात्रों को पूरी एकाग्रता के साथ तैयारी करनी चाहिए।
सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के प्रस्तावित प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीट परीक्षा तीन दिन बाद फिर से आयोजित होने वाली है। ऐसे समय में जब कोई भी छात्र अंतिम चरण की तैयारी पूरी एकाग्रता के साथ करना चाहता है, तब कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संवेदनशीलता नहीं बल्कि चालाकी दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे को राजनीतिक हथियार बनाने की कोशिश कर रही है। त्रिवेदी ने सवाल उठाया कि परीक्षा से ठीक पहले इस तरह का आयोजन करने की क्या जरूरत है।
बीजेपी सांसद ने कहा, “मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि परीक्षा से पहले के अंतिम 72 घंटों में, जब किसी भी उम्मीदवार को पूरी तरह ध्यान लगाकर तैयारी करनी चाहिए, तब आप ऐसे कार्यक्रम आयोजित करके छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित क्यों कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजनीति के लिए आगे भी कई अवसर मिलेंगे और 21 तारीख के बाद भी राजनीति की जा सकती है। त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी केवल अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए और ऐसे समय में शांति तथा स्थिरता जरूरी है।
बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 17 जून को राजस्थान के कोटा में छात्रों की गूंज के नाम से एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे है। उन्होंने सोमवार को पोस्ट शेयर कर छात्रों और नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने और भर्ती प्रक्रियाओं में देरी के कारण देश के युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज के भारत में सपने देखने वाले युवाओं को सजा मिल रही है और मेहनत के बावजूद सफलता की गारंटी नहीं बची है। यह कार्यक्रम कोटा के दशहरा मैदान स्थित श्रीराम रंगमंच में आयोजित किया जाएगा। कोटा में आयोजित इस प्रदर्शन को को सेव एजुकेशन, सेव योर फ्यूचर अभियान की शुरुआत मानी जा रही है।
Updated on:
17 Jun 2026 01:21 pm
Published on:
17 Jun 2026 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
