17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘जिनके पास छिपाने को कुछ है, वे दबाव में आ रहे हैं’: शिवसेना में टूट की अटकलों के बीच कांग्रेस नेता उदित राज ने लगाए आरोप

Udit Raj BJP allegation: शिवसेना (यूबीटी) में संभावित टूट की अटकलों के बीच कांग्रेस नेता उदित राज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि एजेंसियों का इस्तेमाल कर नेताओं पर दवान बनाया जा रहा है और पार्टी के बीच में फूट डाली जा रही है।

2 min read
Google source verification
Shiv Sena UBT Split Rumours

कांग्रेस नेता उदित राज (Photo-IANS)

Shiv Sena UBT Split News: महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना की टूट की अटकलों की चर्चा तेज हो गई है। पार्टी के 6 सांसदों के एकनाथ शिंदे के संपर्क में होने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं इसी बीच कांग्रेस नेता उदित राज ने भी प्रतिक्रिया दी है और बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी विपक्ष के नेताओं पर एजेंसियों का इस्तेमाल कर नेताओं पर दबाव बना रही है और जिन लोगों ने पहले कुछ गलत किया है या उनके पास कुछ छिपाने के लिए है, वे दबाव में आ जा रहे हैं।

उदित राज ने अपने बयान में और क्या कहा?

उदित राज ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED), आयकर विभाग (Income Tax Department) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) जैसी एजेंसियों से कई नेताओं पर दबाव बनाया जाता है। उनके अनुसार, जिन लोगों का नैतिक बल मजबूत होता है, वे लोग ऐसे दबाव के बावजूद भी टिके रहते हैं। और जो सामान्य लोग होते हैं , जिन्हें लालच होता है या अतीत में कुछ किया है वह दबाव में आ जाते हैं। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे ही नोताओं पर डराकर दबाव बनाकर पार्टियों को कमजोर किया जा रहा है और बीजेपी में शामिल करने की कोशिश की जा रही है। अंत में उन्होंने यह भी कहा कि अब लोकतंत्र नहीं रहा है।

ऑपरेशन टाइगर का दिया जा रहा नाम

शिवसेना में चल रही इस स्थिति को राजनीतिक गलियारों में ऑपरेशन टाइगर का नाम दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि एकनाथ शिंदे का गुट शिवसेना (UBT) के कई सांसदों और विधायकों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में लगा है। इसी वजह से उद्धव ठाकरे खेमे में बेचैनी बढ़ गई है। वहीं इन खबरों के बीच राजनीतिक गलियारों में नोताओं की प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं।

18 जून को दिल्ली में होगी अहम बैठक

वहीं शिवसेना ने बुधवार को सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है। पार्टी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को कल दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए कहा है। जारी व्हिप के अनुसार यह मीटिंग गुरुवार सुबह 11 बजे संसद भवन स्थित संसदीय दल कार्यालय, 128-ए, संविधान सदन में होगी। बैठक में पार्टी की राजनीतिक स्ट्रेटिजी, संसद से जुड़े मुद्दों और मौजूदा हालात पर चर्चा की जाएगी। सभी सांसदों को इसमें मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।