कड़ाके की ठंड में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड पूर्वाभ्यास जारी है…
इस बार राजपथ पर नहीं कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड होगी। जिसके लिए इस कड़ाके की ठंड में तैयारियां चल रही हैं। इस बार की परेड कई मायनों में ऐतिहासिक होगी। कर्तव्‍य पथ के साथ-साथ 3.90 लाख वर्ग मीटर में फैले क्षेत्र को चारों ओर से हरियाली के साथ विकसित किया गया है। इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक जाने वाली मार्ग को राजपथ कहा जाता था। राजपथ की डिजाइन ब्रिटिश वास्तुकार सर एडविन लुटियंस ने किया था। वर्ष 2022 में मोदी सरकार ने इसके नाम में बदलाव करते हुए कर्तव्‍य पथ कर दिया। #RepublicDay