मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जज यशवंत वर्मा के सरकारी आवास में लगी आग के बाद भारी मात्रा में नकदी बरामद हुआ था। इस मामले को जस्टिस वर्मा के दिल्ली हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर को भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इन दोनों मामलों को अलग-अलग बताया है। इस बीच शीर्ष कोर्ट ने कहा कि न्यायाधीश यशवंत वर्मा से संबंधित घटना को लेकर गलत सूचना और अफवाहें फैलाई जा रही हैं।