26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टाटा को मिला नया चेयरमैन, अब ये संभालेंगे पूरी विरासत

Noel Tata: रतन टाटा के निधन के बाद टाटा ट्रस्ट की कमान अब नोएल टाटा के हाथों में आ गई है।
2 min read
Google source verification

Noel Tata: रतन टाटा के निधन के बाद नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह फैसला शुक्रवार को मुंबई में हुई एक बैठक के दौरान लिया गया, जिसमें सभी सदस्यों की सहमति से नोएल टाटा को चेयरमैन चुना गया। रतन टाटा के सौतेले भाई, नोएल टाटा अब टाटा ट्रस्ट्स का नेतृत्व करेंगे और समूह की होल्डिंग कंपनियों का संचालन भी संभालेंगे। रतन टाटा के निधन के बाद टाटा ट्रस्ट की कमान अब नोएल टाटा के हाथों में आ गई है। उन्हें टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन सर्वसम्मति से चुना गया है। मुंबई में हुई टाटा ट्रस्ट की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। नोएल टाटा पहले से ही सर दोराबजी ट्रस्ट के ट्रस्टी थे, और अब उन्हें पूरे टाटा समूह की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

100 से अधिक देशों में फैला है टाटा समूह

टाटा समूह 100 से अधिक देशों में फैला हुआ है, जिसका कुल मूल्य 403 अरब डॉलर है। अब नोएल टाटा इस विशाल व्यापारिक साम्राज्य का नेतृत्व करेंगे और समूह की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें- Free Ration: अब 2028 तक मिलेगा फ्री राशन, क्या है PMGKAY स्कीम, कैसे और किसे मिलता है इसका लाभ, जानिए इसके बारे में सब कुछ

रतन टाटा के सौतेले भाई है नोएल

रतन टाटा के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएल टाटा से बातचीत कर शोक व्यक्त किया था। नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और टाटा ट्रस्ट के संचालन के लिए उन्हें पहले से ही एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में देखा जा रहा था। अब, रतन टाटा के निधन के बाद, नोएल टाटा ट्रस्ट की होल्डिंग कंपनियों का संचालन करेंगे।

यह भी पढ़ें- Haryana: कांग्रेस को अति-आत्मविश्वास, कुर्सी की लड़ाई व जाटवाद का नारा ले डूबा

नोएल टाटा, 67 वर्षीय, रतन टाटा के पिता नवल टाटा और उनकी दूसरी पत्नी सिमोन टाटा के बेटे हैं। उनके पास टाटा समूह और ट्रस्ट में नेतृत्व की भूमिका निभाने का व्यापक अनुभव है, और अब वे टाटा समूह की विरासत को आगे बढ़ाते हुए नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।