
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13 नवंबर से लागू होने वाली ऑड-ईवन स्कीम अब लागू नहीं होगी। केजरीवाल सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इस फैसले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब 13 नवंबर से ऑड-ईवन लागू नहीं होगा, फिलहाल के लिए इसको स्थगित किया गया है। अगर प्रदूषण फिर से बढ़ता है, स्थिति फिर से गम्भीर होती है तो इसे लगाने पर विचार किया जायेगा। केजरीवाल सरकार ने यह डिसीजन उच्चतम न्यायलय द्वारा दिल्ली सरकार को ऑड-ईवन योजना के कार्यान्वयन पर एक निर्णायक निर्णय लेने का निर्देश देने के बाद लिया।
क्या बोले गोपाल राय
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, "कल रात से दिल्ली में मौसम में बदलाव हुआ है। प्रदूषण स्तर में लगातार सुधार देखा जा रहा है। इस समय तक AQI जो 450+ था वह अब 300 के आसपास पहुंच गया है। जिसमें अभी और सुधार की स्थिति है। 13 से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू करने का निर्णय स्थगित कर किया गया है। दिवाली के बाद फिर से स्थिति का विश्लेषण किया जाएगा।"
जानिए क्या होता है ऑड-ईवन
बता दें कि साल 2016 में इस स्कीम की शरुआत हुई थी। इसी वर्ष से दिल्ली सरकार प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए ऑड-ईवन स्कीम लागू करती आई है। इसके स्कीम के तहत, दिल्ली में ऑड तारीख पर ऑड नंबर वाली गाड़ियां चलेंगी, जैसे 1,3,5 और 9 नंबर की गाड़ियां। ऐसे ही, ईवन दिन वाली डेट पर ईवन नंबर की गाडियां चलेंगी, जैसे 0, 2, 4, 6, 8 आदि।
यह भी पढ़ें: उत्तर भारत में बदलने जा रहा मौसम का मिजाज, अगले 6 दिन इन राज्यों में होगी बारिश
यह भी पढ़ें: कतर में 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को मौत की सजा के खिलाफ भारत ने उठाया ये बड़ा कदम
यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले सस्ता हुआ आटा, बाजार रेट से बेहद कम, जानिए कहां से खरीदें
Published on:
10 Nov 2023 07:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
