30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदला मौसम का मिजाज, अगले 4 दिन इन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

देश में पिछले 24 घंटों में मौसम का मिजाज बदला है। इस दौरान दक्षिणी राज्य तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई है। अब उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलाव होने वाला है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 12 Nov 2023, 3:58 PM IST

rain_alert_in_india.jpg

आज सुबह राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिली जिस कारण प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद है। आज सुबह हुई बारिश के कारण यहां ठंड और भी अधिक ज्यादा बढ़ गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने यहां शनिवार को बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली के अलावा आज से उत्तर भारत के कई राज्यों में भी मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। इसी कारण अलगे 4 दिनों के लिए कई राज्यों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

कहां-कहां कब-कब होगी बारिश

दक्षिण भारत को लेकर अपने दिए अपडेट में मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिन तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में भारी से बहुत भारी बारिश होने जा रही है। इसके बाद बारिश में कमी आएगी। वहीं, पश्चिमी हिमालीय क्षेत्रों में पश्चमी विक्षोभ आज से दस्तक देगा, जिसकी वजह से अगले चार दिनों तक उत्तर भारत में मध्यम बारिश, बर्फबारी देखने को मिलेगी। वहीं पिछले 24 घंटे में मौसम की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कल से अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी।

इसके अलावा भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में कल और परसो बारिश का अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी आज 12 नवंबर को बारिश होने की संभावना जताई गयी है। राजस्थान में भी आज और कल के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के लिए अलर्ट जारी हुआ है।