15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेलर ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, 5 पुलिसकर्मियों की मौत, 3 की हालत नाजुक

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में सड़क दुर्घटना में 5 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत नाजुक है।

less than 1 minute read
Google source verification
Breaking News: 4 people died after a pickup fell into a ditch

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में रविवार को तड़के सड़क दुर्घटना में 5 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस वाहन गश्त पर थी, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए। यह हादसा झारसुगुड़ा सदर थाना के सामने हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मृतकों की पहचान सशस्त्र पुलिस रिजर्व के कर्मी काशीराम भोई और देबदत्त सा, ड्रिल सब-इंस्पेक्टर निरंजन कुजूर, सशस्त्र पुलिस रिजर्व हवलदार लिंगराज धुरुआ और होम गार्ड भक्तबंधु मिर्धा के रूप में हुई है। घायल तीन अन्य दो एपीआर कर्मी और एक सार्जेंट को झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इस हादसे के बाद जिले में शोक की लहर है। कर्तव्य निभाते हुए जीवन का बलिदान देने के कारण पुलिस महकमे और आम लोगों में गहरा दुख है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मृतक पुलिसकर्मियों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

झारसुगुड़ा के पुलिस अधीक्षक गुंडाला रेड्डी राघवेंद्र ने बताया कि चालक को पकड़ लिया गया है। उन्होंने दुर्घटनास्थल का दौरा करने और बाद में अस्पताल में घायल कर्मियों से मुलाकात करने के बाद कहा, “हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।” मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी हुई है कि क्या यह हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या नींद आने या किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ।