5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 दिन में दूसरी बार तेल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस का तीखा हमला, पूछा- नागरिकों को किस्तों में क्यों मारना चाहते हैं?

Congress leader Pawan Khera: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने कहा, पांच दिनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। हम बस नरेंद्र मोदी जी से यह पूछना चाहते हैं कि आप भारत के नागरिकों को किस्तों में क्यों मारना चाहते हैं?
2 min read
Google source verification
pawan khera

Congress leader Pawan Khera

Congress Attacks PM Modi: मीडिल ईस्ट में जारी संकट को दुनिया भर में तेल और एलपीजी गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। पेट्रोल-डीजल की कमी और बढ़ते दाम को लेकर कई देशों की हालत खराब हो गई है। हालांकि भारत सरकार का दावा है कि अपने देश में इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा है। लेकिन बीते पांच दिन में भारत पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी हुई है। तेल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है।

नागरिकों को एक ही बार में मार डालिए: कांग्रेस

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने कहा, 'पांच दिनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। हम बस नरेंद्र मोदी जी से यह पूछना चाहते हैं कि आप भारत के नागरिकों को किस्तों में क्यों मारना चाहते हैं? उन्हें एक ही बार में मार डालिए।'

मल्लिकार्जुन खरगे ने भी साधा निशाना

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ईंधन और उर्वरकों सहित आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और इस स्थिति को केंद्र सरकार की आर्थिक विफलता बताया। बेंगलुरु में पत्रकारों को संबोधित करते हुए, खरगे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक दूरदर्शिता और दृष्टिकोण का अभाव है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के लगातार अवमूल्यन पर गहरी चिंता व्यक्त की और आम आदमी पर और अधिक आर्थिक दबाव पड़ने की चेतावनी दी।

फिर महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल

आपको बता दें कि देश में मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। कीमतों में इस बार 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। यह 5 दिन में दूसरी है जब पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ाया गया है। इससे पहले 15 मई को 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

आज की 0.87 पैसे की ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये से बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई है। डीजल 0.91 रुपये बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
— मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के दाम 0.91 रुपये बढ़कर 107.59 रुपये और डीजल की कीमत 0.94 रुपये बढ़कर 94.08 रुपये हो गई।
— कोलकाता में पेट्रोल 0.96 रुपये बढ़कर 109.70 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल के दाम 0.94 रुपये बढ़कर 96.07 रुपये प्रति लीटर हो गए।
— चेन्नई में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 0.82 रुपये बढ़कर 104.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 0.86 रुपये बढ़कर 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गए।

100 डॉलर प्रति बैरल के पार कच्चे तेल की कीमत

पहले तेल कंपनियों को रोज 1000-1200 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो रहा था। इसके बाद ईंधन की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इससे कंपनियों को रोजाना हो रहे नुकसान में करीब 25 फीसदी की कमी आई थी। आपको बता दें कि मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव की स्थिति की वजह से कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है। इस वजह से तरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। तेल कंपनियों ने काफी समय तक खुद ही कच्चे तेल की कीमतों पर जारी भारी बढ़ोतरी का भार उठाया।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग