26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद आया ओपिनियन पोल, किस राज्य में किसकी बन रही सरकार!

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही, ओपिनियन पोल भी आने लगे हैं। जानें किस राज्य में किसकी सरकार बन रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
Election

चुनाव (फोटो- IANS)

भारत निर्वाचन आयोग ने केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग होगी। जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले फेज की वोटिंग 23 अप्रैल और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही ओपिनियन पोल भी आने लगे हैं।

TMC को स्पष्ट बहुमत मिल सकती है

मैट्रिज-IANS के के अनुसार 294 विधानसभा सीटों वाली पश्चिम बंगाल में TMC को 155 से 170 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी के खाते में 100 से 115 सीटें आ सकती हैं। अन्य के खाते में 5 से 7 सीटें आ सकती हैं। वोट प्रतिशत की बात करें तो ममता की टीएमसी को 43-45% बीजेपी को 41-43% और अन्य दलों को 13-15% वोट मिल सकते हैं। इस ओपिनियन पोल में TMC को स्पष्ट तौर पर बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है।

असम में फिर से बन सकती है बीजेपी की सरकार

वहीं, 126 विधानसभा सीटों वाले असम में बीजेपी को बहुमत मिलता हुआ दिखाया गया है। यहां बीजेपी को 96 से 98 सीटें, कांग्रेस को 26 से 28 सीटें और अन्य के खाते में 02 से 08 सीटें जाती हुई दिखाई गई हैं।