शिवसेना (बालासाहेब उद्धव ठाकरे) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इस मामले में केंद्र सरकार को घेरा हैं। उन्होंने कहा कि एक सांसद के रूप में, जब मैं कश्मीर में निशाना बनाकर हत्या किए गए पीड़ित हिंदू परिवार से मिलने के लिए गई थी। उस समय मुझे बस मामूली सुरक्षा दी गई थी और यहां एक ठग जेड सिक्योरिटी, वीआईपी प्रोटोकॉल, होटल स्टे और मेहमान नवाजी हासिल कर रहा है।