
Devotees in Ram Mandir
भगवान श्री राम की अयोध्या नगरी में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूरा हुआ था। राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए मंगल ध्वनि के बीच लाल कपड़े पर रखा चांदी का छत्र लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवनिर्मित राम मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़े और 84 सेकंड के अभिजीत मुहूर्त के भीतर संकल्प लेकर प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूरा किया। इसके बाद वह शेष अनुष्ठानों को पूरा करने के लिए मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के गर्भ गृह में चले गए और विधि पूरी की। इस अवसर पर भगवान राम की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया। इस खास दिन का दुनियाभर की मीडिया ने कवरेज किया। मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद मंदिर के द्वार भक्तों के लिए भी खोल दिए गए। राम मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खोले हुए एक महीना पूरा हो चुका है और भक्तों का राम मंदिर जाकर रामलला के दर्शन का उत्साह देखते ही बन रहा है।
एक महीने में ही 50 लाख से ज़्यादा लोगों ने किए दर्शन
अयोध्या में राम मंदिर जाकर रामलला के दर्शन करने को लेकर भक्तों में कितना उत्साह है, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ एक महीने में ही 50 लाख से ज़्यादा लोगों ने अयोध्या जाकर राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए हैं।
भक्तों का बना रहेगा हुजूम
आगे भी अयोध्या जाकर राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने के लिए भक्तों का हुजूम बना रहेगा। सिर्फ देशभर से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी भक्त रामलला के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं।
अयोध्या में पर्यटन में आया ज़बरदस्त बूस्ट
राम मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खलने के बाद से अयोध्या में पर्यटन भी बढ़ गया है। पर्यटकों की संख्या में ज़बरदस्त इजाफा हुआ है और इस वजह से होटल्स, रेस्टोरेंट्स, धर्मशालाएं, ढाबों जैसे बिज़नेस में भी ज़बरदस्त फायदा बढ़ा है। देश की कई बड़ी कंपनियाँ अयोध्या में राम मंदिर की वजह से पर्यटन में आए इस बूस्ट को देखते हुए होटल्स और रिसॉर्ट्स खोलने की तैयारी में हैं।
यह भी पढ़ें- 'मैं मलाला नहीं हूं, मैं भारत में सुरक्षित हूं' कश्मीरी पत्रकार याना मीर ने देश की छवि खराब करने वालों पर साधा निशाना
Published on:
25 Feb 2024 12:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
