26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ओवैसी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं’, AIMIM सांसद के बयान पर BJP नेता अनिल विज ने ऐसा क्यों कहा

Anil Vij: लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पास हो गया है। अब इस पर नेताओं की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चण्डीगढ़ हरियाणा

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 5 Apr 2025, 3:30 PM IST

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज

Waqf Bill: लोकसभा और राज्यसभा से वक्फ संशोधन विधेयक पास होने के बाद विरोध तेज हो गया है। वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस और AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। वहीं अब आम आदमी पार्टी ने भी वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान ने इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसी बीच असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर बीजेपी नेता अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी है।

ओवैसी के बयान पर बोले अनिल विज

AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा AIMIM सांसद ओवैसी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। वक्फ बोर्ड में संशोधन के लिए जो बिल पास किया गया है, वह कानून के मुताबिक किया गया है। सभी कानून लोकसभा बनाती है, लोकसभा में सभी को बोलने का मौका दिया जाता है। बहुमत ने जो फैसला किया है, उसे सभी को मानना ​​चाहिए। न मानना भी अदालत की अवमानना ​​है।

ओवैसी ने SC में दायर की याचिका

बता दें कि AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के प्रावधान मुसलमानों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है।

‘अल्पसंख्यकों के अधिकारों को कमजोर करता है’

आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक मुसलमानों की धार्मिक और सांस्कृतिक स्वायत्तता को कम करता है। मनमाने कार्यकारी हस्तक्षेप को सक्षम बनाता है और अपने धार्मिक और धर्मार्थ संस्थानों का प्रबंधन करने के अल्पसंख्यको के अधिकारों को कमजोर करता है।

यह भी पढ़ें-‘ये पाकिस्तान नहीं हिंदुस्तान है, Waqf Bill का विरोध करने वाले देशद्रोही’, बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दी चेतावनी

कांग्रेस ने दायर की याचिका

बता दें कि वक्फ संशोधन विधेयक को कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने इसके खिलाफ एससी में याचिका दायर की है। कांग्रेस सांसद ने इस विधेयक को मुसलमानों के प्रति भेदभावपूर्ण बताया है। कांग्रेस सांसद ने याचिका में कहा कि यह विधेयक वक्फ संपत्तियों और उनके प्रबंधन पर मनमाने प्रतिबंध लगाता है।