उन्होंने कहा कि हमने सरकार से कई बार कहा है कि वे केरल और तमिलनाडु की तरह जहरीली शराब की बिक्री रोकने के लिए कानून क्यों नहीं लाते। इस पर कानून बनाया जाए और जो भी लोग इसमें शामिल हैं, उन्हें कानून के तहत आजीवन कारावास की सजा दी जाए। जिस इलाके से जहरीली शराब के मामले आ रहे हैं, उस इलाके के पूरे थाने को बर्खास्त किया जाए। डीएसपी और एसपी के खिलाफ जांच कराई जाए। जब तक इन लोगों पर जांच चलेगी, तब तक इन्हें प्रमोशन नहीं दिया जाए। वहां के वार्ड सदस्य, मुखिया और पंचायत सदस्य की सदस्यता समाप्त की जाए। इस पर कब कोई कानून लाया जाएगा?