अदाणी ग्रुप चेयरमैन ने कहा कि हम साथ मिलकर न केवल अपने युवाओं के भविष्य को आकार दे रहे हैं, बल्कि एक उज्जवल, अधिक समृद्ध भारत के लिए असीमित संभावनाओं का द्वार खोल रहे हैं। हमें यहां एक ऐसी स्थायी विरासत का निर्माण करना है, जो आने वाली पीढ़ियों का उत्थान करेगी। अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक करण अदाणी, मुख्य सचिव शांति कुमारी और अन्य अधिकारी भी वहां उपस्थित थे।