19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संसद हमले में सामने आया ‘चीन कनेक्शन’, दहशत फैलाने वाले स्मोक केन पर चीनी भाषा में लिखी थी ये चेतावनी

दिल्ली पुलिस की जांच के मुताबिक, संसद हमले में प्रयोग किए गए स्मोक केन पर चीनी भाषा में चेतावनी लिखी गई थी।

2 min read
Google source verification
smoke_cans555.jpg

संसद सुरक्षा चूक मामले में जांच चल रही है। जांच के दौरान एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे है। इस मामले के कथित मास्टरमाइंड ललित झा ने गुरुवार रात दिल्ली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने दो और लोगों को हिरासत में लिया है, जिनकी पहचान महेश और कैलाश के रूप में हुई है। इस बीच खबर आ रही है कि संसद सुरक्षा चूक का चीन कनेक्शन सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्मोक केन पर चीनी भाषा में चेतावनी लिखी गई है कि इनको बंद स्थान में चलाने की मनाही है। बता दें कि एक दिन पहले यानी गुरुवार को कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने संसद हमले के पीछे चीन का हाथ बताया था।


स्मोक केन पर चीनी भाषा में चेतावनी

मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है कि संसद में घुसने वाले युवकों ने दहशत फैलाने के लिए जिन स्मोक केन का इस्तेमाल किया वे चीन में बने थे। पुलिस के अनुसार, स्मोक केन के ऊपर चेतावनी और निर्देश चीनी भाषा (मंदारिन) में है। पुलिस ने एफआईआर में स्मोक केन को 1- 5 तक का नंबर दिया है।

बंद स्थान पर चलाने की मनाही

दिल्ली पुलिस के अनुसार, चीन में बने स्मोक केन पर लिखे एक निर्देश में केवल पर्यवेक्षण काम में उपयोग के लिए लिखा हुआ है। इन सभी स्मोक केन पर चेतावनी में लिखा था कि इनको कभी भी घर के अंदर या बंद जगह पर नहीं चलाए। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि संसद भवन में चलाए गए स्मोक केन से सांसदों की जान को खतरा हो सकता था।

यह भी पढ़ें- डीपफेक पोर्नोग्राफी से बर्बाद हो रही महिलाओं की जिंदगी, इससे बचने के लिए एक्सपर्ट ने सुझाए ये सात उपाय

चलाते समय सावधानी बरतने के निर्देश

जांच पड़ताल के दौरान पता चला है कि इन स्मोक केन को मुंबई से खरीदा गया था। इनको चलाने का तरीका भी बताया गया है। चलाते समय सावधानी बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं। चेतावनी के साथ इन पर लिखा कि पहले हले सुरक्षात्मक टोपी हटाए, चलाने के बाद दूर हो जाए। चलाते समय हमेशा चश्मा और दस्ताने जरूर पहनें।

यह भी पढ़ें- कौन है ललित झा, मास्टरमाइंड का संसद में सेंधमारी के पीछे क्या था मकसद?