8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Women’s reservation bill: सोनिया के भाषण पर BJP का पलटवार, कहा- जो गोल मारता है, क्रेडिट उसी को जाता है

Parliament Special Session Live: संसद के विशेष के तीसरे दिन बुधवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल 2023 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने जातीय जनगणना और ओबीसी वर्ग की महिलाओं को आरक्षण दिए जाने का मुद्दा उठाया। झारखंड के गोड्डा से बीजेपी के निशिकांत दुबे ने सोनिया की मांग तीखा हमला किया। वहीं, आम सांसद संजय सिंह ने कहा कि INDIA गठबंधन दलों के नेताओं की आज हुई बैठक में ये सहमति बनी है कि सभी नेता महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट करेंगे। लेकिन सरकार के सामने ये मांग

2 min read
Google source verification
Parliament Special Session Live

Parliament Special Session Live

Women's reservation bill: संसद के विशेष के तीसरे दिन बुधवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल 2023 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने जातीय जनगणना और ओबीसी वर्ग की महिलाओं को आरक्षण दिए जाने का मुद्दा उठाया। झारखंड के गोड्डा से बीजेपी के निशिकांत दुबे ने सोनिया की मांग तीखा हमला किया। वहीं, आम सांसद संजय सिंह ने कहा कि INDIA गठबंधन दलों के नेताओं की आज हुई बैठक में ये सहमति बनी है कि सभी नेता महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट करेंगे। लेकिन सरकार के सामने ये मांग रखेंगे कि इसे 2024 चुनाव से ही लागू करें।


हम बिल लाए तो कांग्रेस को दर्द हो रहा है : बीजेपी सांसद

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि हम बिल लाए तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सारे देश में शौचालय बनवाकर महिलाओं को सम्मान दिया। ये देश संविधान से चलता है। उन्होंने कहा कि अभी सोनिया गांधी ने कहा कि ये बिल जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए। संविधान में कहा गया है कि राज्यसभा में कोई रिजर्वेशन नहीं होगा, फिर कैसे आरक्षण दिया जाए। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए निशिकांत ने कहा कि आप लॉलिपोप बनाकर ये बिल घुमाते रहे। आर्टिकल-82 में लिखा हुआ है कि बिल लागू करने की पूरी प्रक्रिया।

महिला आरक्षण बिल पर बीजेपी का पलटवार

लोकसभा में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि इन लोगों की मानसिकता गलत है। ये लोग सोचते हैं संसद में परकटी महिलाएं नहीं आनी चाहिए। ऐसी इनकी सोच है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सालों तक बिल लटकाए रखा। ये बिल कांग्रेस का नहीं, बीजेपी और पीएम का है। जो गोल करता है श्रेय उसी को मिलता है।

यह भी पढ़ें- Income Tax raid : दिल्ली-NCR में चार बिल्डरों पर 108 घंटे तक छापा, 30 ठिकानों पर पकड़ी 400 करोड़ की कर चोरी

जानिए सोनिया गांधी ने क्या कहा

सोनिया गांधी ने बुधवार को संसद में अपने संबोधन में कहा कि हमारे महान देश की मां है स्त्री। त्याग की पहचान है स्त्री, इसके धैर्य का पता लगाना मुश्किल है। महिलाओं में समंदर जैसा धैर्य होता है। सोनिया ने आगे कहा कि महिला आरक्षण बिल को सबसे पहले कांग्रेस ने ही पारित कराया। मैं इस बिल का समर्थन करती हूं। राजीव गांधी जी का सपना अभी आधा ही पूरा हुआ है। इसके बाद बीजेपी ने सोनिया के भाषण का पलटवार किया है।

यह भी पढ़ें- पत्नी ने 'करवा चौथ' का व्रत रखने से किया इनकार, तो पति ने मांगा तलाक, अब हाईकोर्ट ने सुनाया ये बड़ा फैसला